Monday, 23 February 2026

राजस्थान

स्वच्छता पखवाड़ा : राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों का 7 दिवस में गंभीरता से निस्तारण करने के दिये निर्देश

paliwalwani
स्वच्छता पखवाड़ा : राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों का 7 दिवस में गंभीरता से निस्तारण करने के दिये निर्देश
स्वच्छता पखवाड़ा : राजस्थान सम्पर्क पोर्टल के प्रकरणों का 7 दिवस में गंभीरता से निस्तारण करने के दिये निर्देश

जिला कलेक्टर ने ली साप्ताहिक समीक्षा बैठक 

सीकर.

जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनहित से जुड़े मुद्दों तथा सम्पर्क पोर्टल व मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई।

सम्पर्क पोर्टल प्रकरणों पर विशेष जोर: जिला कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री कार्यालय, राजस्थान सम्पर्क पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का 7 दिवस के भीतर गंभीरता से निस्तारण किया जाए तथा परिवादी की संतुष्टि के स्तर में अपेक्षित सुधार लाना सुनिश्चित करे ताकि जिले की रैंकिंग में सुधार हो सके।

उन्होंने सभी एसडीएम एवं जिला स्तरीय अधिकारियों को 7 दिवस में विभागीय रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि सभी योजनाओं की तथ्यात्मक प्रगति का मूल्यांकन किया जा सके।जिला कलेक्टर शर्मा ने निर्देश दिए कि 17 सितम्बर से शुरू होने वाले ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविर अभियान में आने वाले आमजन को तत्काल राहत दी जाये।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों से कहा कि यह प्रयास होना चाहिए कि जो भी व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ एवं राजस्व से संबंधित अपने काम लेकर शिविर में आये वह निराश नहीं हो। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशानुरूप आमजन को पात्रता के अनुसार योजनाओं के लाभ शिविर के दौरान प्रदान करें। अभियान के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट लगाने, सफाई एवं अन्य विकास कार्य नगर परिषद, यूआईटी एवं नगरपालिका, ग्रामपंचायतों के माध्यम से समयबद्ध तरीके से पूर्ण किए जाएं।

मतदाता सूची शुद्धिकरण के लिए एसआईआर अभियान : जिला निर्वाचन अधिकारी एवं जिला कलेक्टर मुकुल शर्मा ने सभी निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारियों को वीडियों कॉन्फ्रेंस के माध्यम से निर्देशित किया कि एसआईआर कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों की शुद्धता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित की जाए। 17 सितम्बर से प्रारंभ होने वाले स्वच्छता पखवाड़ा और योजनाओं की समीक्षा : अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा "स्वच्छता ही सेवा" अभियान के अंतर्गत 17 सितम्बर 2025 से 02 अक्टूबर 2025 तक स्वच्छता पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों द्वारा स्वच्छता से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम, श्रमदान, प्लास्टिक मुक्त अभियान, री—साईक्लिंग, तथा जन-सहभागिता आधारित गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। उन्होंने बताया कि सभी जिला स्तर, उपखण्ड स्तर, ग्रामपंचायत स्तरीय कार्यालयों में 25 सितम्बर को प्रातः 8 बजे से प्रात: 9 बजे तक श्रमदान एवं सफाई अभियान संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग को बरसात से क्षतिग्रस्त सड़कों का पेचवर्क कार्य प्राथमिकता से करने के साथ ही वन विभाग को रीको क्षेत्र में डायवर्जन के प्रकरणों का तत्काल निस्तारण करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने फ्लेगशीप योजनाओं की समीक्षा कर संबंधित विभागों को प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी व ग्रामीण), पीएम स्वनिधि, मुख्यमंत्री स्वनिधि, कृषि सिंचाई योजना, पंच गौरव योजना आदि में लाभार्थियों को अधिकाधिक लाभ मिले, इसके लिए प्रयास कर प्रगति बढ़ाने तथा 16 सितम्बर को ओजोन दिवस के अवसर पर सभी कार्यालयों, स्कूलों, विभागों में ओजोन दिवस की शपथ दिलवाई जाने के निर्देश दिए।

लाइट्स पोर्टल पर लंबित मामलों का निस्तारण जरूरी: अतिरिक्त जिला कलेक्टर शहर भावना शर्मा ने मुख्यमंत्री कार्यालय, लाइट्स पोर्टल रिप्लाई नोट फाईल के प्रकरण, डॉक्यूमेंट अपलोड़ और विभिन्न आयोगों से संबंधित लंबित प्रकरणों के त्वरित निस्तारण पर जोर दिया। एसडीएम सीकर निखिल पोदार ने गिरदावरी कार्य के लिए सभी तहसीलदारों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला परिषद राजपाल यादव, यूआईटी सचिव जेपी गौड़, सीएमएचओ डॉ. अशोक महरिया, सहायक निदेशक प्रशासनिक सुधार विभाग इंदिरा शर्मा, अधीक्षण अभियन्ता विद्युत, जलदाय, सार्वजनिक निर्माण विभाग, आयुक्त नगर परिषद शशिकांत शर्मा, डीटीओ ताराचंद बंजारा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News