रामावि खेड़ी में भामाशाह ने भेंट किया इन्वर्टर सेट
सेमा । ग्राम पंचायत सेमा क्षेत्रान्तर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय खेड़ी में शुक्रवार को गाँव के भामाशाह गोवर्द्धन गायरी एवं सोहन गायरी ने 21000 रुपये का इन्वर्टर सिस्टम मय बैटरी सेट भेंट किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य मुकेश माली ने बताया कि स्थानीय विद्यालय में भामाशाह ने पांच एल ई डी हेलोजन और इलेक्ट्रिक कैटल भी भेंट किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य माली ने भामाशाह परिवार का प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। इस मौके पर धर्मनारायण बावजी मंदिर खेड़ी के मुख्य भोपाजी नारायण गायरी, भामाशाह गंगाराम, रतन सिंह चौहान,डॉ. मनीषा जोशी, रवि जारवाल, दीपक शर्मा, रश्मि गौतम, सुनीता भट्ट, मुकेश बडारिया, कमलेश गोस्वामी, लक्ष्मी मौर्य , डॉ मनीषा गहलोत, मनीता व्यास, शांतिलाल कीर, राजेन्द्र गोरा एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। संचालन मनोज पालीवाल ने किया।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
राजस्थान निकाय चुनाव महा-समीक्षा: 1,024 सीटों में से भाजपा 555 वार्ड जीतकर नंबर-1, कांग्रेस 366 पर अटकी; 81 पर निर्दलीयों का कब्जा
फतहनगर-सनवाड़ नगर पालिका परिणाम: कांग्रेस ने 13 वार्ड जीतकर हासिल किया पूर्ण बहुमत, भाजपा 12 पर सिमटी; वार्ड 1 में महज 1 वोट से जीत
उदयपुर नगर निगम चुनाव परिणाम: घोषित 21 वार्डों में भाजपा का दबदबा, 14 सीटों पर जमाया कब्जा; कांग्रेस को 7 पर मिली जीत
राजसमंद नगर परिषद चुनाव परिणाम: 45 में से 27 वार्ड जीतकर भाजपा का पूर्ण बहुमत, कांग्रेस 14 पर सिमटी; निर्दलीयों ने जीतीं 4 सीटें
नाथद्वारा नगर पालिका चुनाव परिणाम: कांटे के मुकाबले में भाजपा 13–8 से आगे, वार्ड 9 में महज 2 वोटों से हुआ फैसला