📅 Monday, 28 September 2026 | 01:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,951.79 ▼ -943.95 (-1.28%) • निफ्टी 50: 22,830.00 ▼ -310.50 (-1.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,500 • 🌤️ उज्जैन: 30°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

Work From Home खत्म सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तर आकर करना होगा काम, नहीं मिलेगी किसी भी तरह की छूट

📅 08 February 2022, 01:32 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Work From Home खत्म सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तर आकर करना होगा काम, नहीं मिलेगी किसी भी तरह की छूट
Work From Home खत्म सभी केंद्रीय कर्मचारियों को दफ्तर आकर करना होगा काम, नहीं मिलेगी किसी भी तरह की छूट

कोरोना महामारी के चलते वर्क फ्रॉम होम कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों को 7 फरवरी से दफ्तर आकर काम करना अनिवार्य होगा और इसके तहत कोई छूट नहीं होगी। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि सोमवार से से पूर्ण कार्यालय उपस्थिति फिर से शुरू की जाएगी और सभी स्तरों के कर्मचारी बिना किसी छूट के नियमित आधार पर कार्यालय में उपस्थित होंगे।

कोरोना नियमों का करना होगा पालन

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि विभागों के प्रमुख यह सुनिश्चित करेंगे कि कर्मचारी हर समय फेस मास्क पहनें और कोविड-उपयुक्त व्यवहार का पालन करना जारी रखें। कोरोना महामारी में प्रसार के चलते कार्मिक मंत्रालय ने तीन जनवरी को एक आदेश जारी करते हुए कहा था कि सचिव स्तर से नीचे के 50 फीसदी कर्मचारियों को 31 जनवरी तक घर से काम करने की अनुमति दी गई है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें