📅 Monday, 28 September 2026 | 05:31 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,200 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बॉयफ्रेंड को धोखा देते हुए पकड़ा तो गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा की लोग देख हुए दंग, सड़क पर बिखरे मिले कपड़े ही कपड़े

📅 05 December 2023, 12:38 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बॉयफ्रेंड को धोखा देते हुए पकड़ा तो गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा की लोग देख हुए दंग, सड़क पर बिखरे मिले कपड़े ही कपड़े
बॉयफ्रेंड को धोखा देते हुए पकड़ा तो गर्लफ्रेंड ने किया कुछ ऐसा की लोग देख हुए दंग, सड़क पर बिखरे मिले कपड़े ही कपड़े

हर रिश्ता एक भरोसे पर टिका हुआ होता है। भरोसा खत्म होने या टूटने के बाद रिश्ते की अहमियत खत्म हो जाती है। एक लड़की ने जब अपने बॉयफ्रेंड को धोखा देते हुए पकड़ा तो उसने ऐसा किया, आस-पास के लोग तमाशा देखने लगे। सड़क पर कपड़े ही कपड़े बिखरे मिले। इसका एक वीडियो भी सामने आया है।

मामला न्यूयॉर्क का है, जहां एक महिला ने अपने प्रेमी को किसी और के साथ बिस्तर पर देख लिया। इसके बाद महिला ने छठी मंजिल की बालकनी से बॉयफ्रेंड के कपड़े और अन्य सामान फेंक दिए। वीडियो में देखा जा सकता है कि ऊपर से कपड़े और सामान फेंके जा रहे हैं, जिसका एक महिला ने वीडियो बना लिया।

वीडियो देखने पर ऐसा लग रहा है जिसे कपड़ों की बारिश हो रही है। सड़क पर कपड़े ही कपड़े बिखरे हुए हैं। वहां मौजूद लोग यह स्थिति देखकर हैरान रह गए। द न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, 34 वर्षीय महिला अपने धोखेबाज प्रेमी से इतनी क्रोधित थी कि गुस्से में उसने कपड़े फेंक दिए। घटना 20 नवंबर की है।

बिल्डिंग के नीचे खड़ी कारों पर फेंके गए कपड़े दिखाई दे रहे हैं। महिला को आक्रोशित देखकर लोगों को डर था कि कहीं वह बालकनी से ना कूद जाए। नीचे बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे। वह नहीं चाहते थे कि महिला छठी मंजिल से नीचे गिरे। इसके लिए उन्होंने इस घटना को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस महिला को लेकर अस्पताल गई।

इस घटना का एक वीडियोपर शेयर किया गया है। जिसको एक महिला ने रिकॉर्ड किया था। महिला हंसते हुए यह वीडियो रिकॉर्ड कर रही है और कह रही है कि मैं न्यूयॉर्क पहुंची तो यहां ये सब चल रहा था। महिला काफी गुस्से में है और कपड़े और सामान नीचे फेंक रही है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें