📅 Tuesday, 29 September 2026 | 04:42 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

Vinod Dua : खबरों की दुनिया का 'जायका' चला गया, वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

📅 04 December 2021, 08:15 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Vinod Dua : खबरों की दुनिया का 'जायका' चला गया, वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन
Vinod Dua : खबरों की दुनिया का 'जायका' चला गया, वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का निधन

वरिष्ठ पत्रकार विनोद दुआ का आज निधन हो गया। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि उनका अंतिम संस्कार कल होगा। विनोद दुआ काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

मल्लिका दुआ ने इंस्टाग्राम पर लिखा, हमारे निर्भीक और असाधारण पिता विनोद दुआ का निधन हो गया है। उन्होंने शानदार जिंदगी को जिया, दिल्ली की एक शरणार्थी कॉलोनी में पले-बढ़े और 42 साल तक पत्रकारिता की दुनिया में नाम कमाया, वह हमेशा सच की आवाज उठाते रहे। अब वह हमारी मां के साथ हैं, उनकी पत्नी चिन्ना स्वर्ग में हैं जहां वे गाएंगे, खाना बनाएंगे और एक साथ यात्रा करेंगे। उनका अंतिम संस्कार कल (5.12.21) लोधी श्मशान घाट में होगा। 

मल्लिका ने दी थी तबियत बिगड़ने की जानकारी 

कुछ दिनों पहले तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया था। उनकी बेटी मल्लिका दुआ ने विनोद दुआ की हालत गंभीर होने की जानकारी दी थी। मल्लिका ने अपने इंटाग्राम पर भावुक पोस्ट लिखते हुए कहा था कि उनके पिता की हालत गंभीर है, उनके लिए दुआ करें कि उन्हें कम से कम तकलीफ हो। इससे पहले कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी चिन्ना दुआ कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। तब चिन्ना दुआ की मौत हो गई थी। 

मीडिया में एक जाना-माना नाम  

67 साल के विनोद दुआ मीडिया में एक जाना पहचाना नाम थे। विनोद दुआ ने दूरदर्शन के लिए भी काम किया था। कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान विनोद दुआ और उनकी पत्नी को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद से ही विनोद दुआ की सेहत में लगातार गिरावट आती रही।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें