Vande Bharat Train : मुंबई-गोवा रूट पर चलेगी वंदे भारत ट्रेन, किराया और समय का जल्द होगा ऐलान
ट्रायल रन के दौरान मुंबई से गोवा पहुंचने में लगे सात घंटे 20 मिनट
पहले ट्रेन ने 16 मई को पहला ट्रायल रन किया था। तब ट्रेन मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस के प्लेटफॉर्म संख्या सात से सुबह साढ़े पांच बजे रवाना हुई थी और दोपहर 12 बजकर 50 मिनट पर गोवा के मडगांव स्टेशन पर पहुंच गई थी। यह सेमी हाई स्पीड ट्रेन तेजस एक्सप्रेस से काफी कम समय लेगी। तेजस एक्सप्रेस मुंबई से गोवा पहुंचने में आठ घंटे 20 मिनट का समय लेती है। मुंबई-मडगांव रेल रूट (Mumbai-Madgaon Rail Route) पर पूरे साल काफी ज्यादा भीड़ और दबाव रहता है।
कोंकड़ रेलवे रूट पर रोजाना चालीस ट्रेनें चलती हैं। उनमें से तीन वंदे भारत ट्रेन हैं। ये हैं मुंबई से शिरड़ी, मुंबई से शोलापुर और मुंबई से गांधीनगर। इन तीनों ट्रेनों में 70 फीसदी ऑक्यूपेंसी रहती है यानी 70 फीसदी लोग इसमें यात्रा करते हैं। आने वाली मुंबई-गोवा ट्रेन इस रूट की चौथी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी।
हाल ही में पीएम मोदी ने नॉर्थ ईस्ट की पहली वंदे भारत ट्रेन का उद्घाटन किया था। यह देश की 18वीं वंदे भारत ट्रेन थी। उस वंदे भारत एक्सप्रेस में कुल आठ कोच हैं। उनमें सात AC चेयर कार और एक एग्जीक्यूटिव क्लास कोच है। कुल 530 सीटें हैं। वंदे भारत को चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (ICF) बनाती है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज