📅 Sunday, 27 September 2026 | 09:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दो महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या

📅 05 September 2022, 11:20 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दो महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या
दो महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या

रांची : रांची शहर से 51 किमी दूर सोनाहातू के राणाडीह में डायन बिसाही का आरोप लगा दो महिलाओं की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई। एक अन्य महिला लापता है। उसकी भी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

रविवार शाम पुलिस ने गांव से ढाई किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी से दोनों महिलाओं का शव बरामद किया है। तीसरी की तलाश जारी है। मृतकों में राइलू देवी (45) और ढोली देवी (60) शामिल हैं। लापता महिला का नाम आलोमनी देवी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ग्रामीणों के अनुसार गुरुवार रात तमाड़ एकलव्य स्कूल के छात्र राजकिशोर मुंडा (18) को सांप ने डंस लिया था। परिजनों ने ओझा से झाड़ फूंक कराई पर शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। 

संयोग से उसके पड़ोसी दूसरे युवक ललित मुंडा (19) को भी शुक्रवार शाम सांप ने डंस लिया। उसी ओझा ने झाड़-फूंककर उसे ठीक किया। उसी ओझा ने राइलू देवी पर डायन होने का आरोप लगाया। ओझा के बहकावे में मृतक छात्र के परिजन तीनों महिलाओं के घर पहुंच गए और तीनों से मारपीट की। अगले दिन शनिवार से राइलू, ढोली और आलोमनी गायब हो गईं। रविवार को जानकारी मिलने के बाद पुलिस गांव पहुंची और एक ग्रामीण की निशानदेही पर ढाई किलोमीटर दूर स्थित पहाड़ी से दोनों महिलाओं का शव बरामद किया।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें