📅 Wednesday, 30 September 2026 | 12:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,180 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,900 • 🌤️ उज्जैन: 24°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

गर्लफ्रेंड से आती है बदबू , 15 दिन में एक बार बड़ी मुश्किल से नहाती है, प्रेमी ने सोशल मीडिया पर सुनाया दुखड़ा

📅 26 October 2022, 10:29 AM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गर्लफ्रेंड से आती है बदबू , 15 दिन में एक बार बड़ी मुश्किल से नहाती है, प्रेमी ने सोशल मीडिया पर सुनाया दुखड़ा
गर्लफ्रेंड से आती है बदबू , 15 दिन में एक बार बड़ी मुश्किल से नहाती है, प्रेमी ने सोशल मीडिया पर सुनाया दुखड़ा

कहते हैं किसी भी रिश्ते को लंबा चलाने के लिए आपको एडजस्ट करने की आदत होना चाहिए। कोई भी दो इंसान एक जैसे नहीं होते हैं। उनका रहन सहन और सोच विचार एक दूसरे से बेहद अलग होते हैं। ऐसे में कई लोग अपने रिश्ते को बचाने के लिए सामने वाले की कई बुराइयां सहन कर लेते हैं। लेकिन क्या होगा जब ये बुराई आपकी बर्दास्त से बाहर हो?

दरअसल सोशल मीडिया पर एक बॉयफ्रेंड ने अपनी दुखभरी व्यथा सुनाई है। वह अपनी गर्लफ्रेंड की एक बुरी आदत से काफी दुखी हुई। उसकी प्रेमिका को नहाना पसंद नही है। अब आप कहेंगे कि इसमें कौन सी बड़ी बात है। बहुत से लोगों को नहाना अच्छा नहीं लगता है। और एक दो दिन ना नहाओ तो चलता है। लेकिन भाई साहब क्या होगा जब कोई शख्स दो–दो हफ्ते तक ना नहाए?

दो हफ्ते में एक बार नहाती है गर्लफ्रैंड

इस दुखियारे प्रेमी का कहना है कि उसकी गर्लफ्रेंड दो हफ्ते में सिर्फ एक बार नहाती है। उसने सोशल मीडिया फोरम रिडिट पर अपनी अनोखी प्रेम कहानी सुनाई है। शख्स ने बताया कि वह एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में है। यह रिश्ता 3 साल पुराना है। वह उसके साथ काफी खुश था। लेकिन हाल ही में वह अपनी प्रेमिका के साथ एक ही घर में शिफ्ट हुआ। दोनों ने लिव इन रिलेशनशिप में रहना शुरू किया। साथ रहने के दौरान बॉयफ्रेंड को अपनी प्रेमिका की कुछ अजीब और बेहद बुरी आदतों के बारे में पता चला।

बॉयफ्रेंड ने पाया कि उसकी प्रेमिका दो हफ्तों में सिर्फ एक बार नहाती है। उसे नहाना बिल्कुल पसंद नहीं है। कितने दिनों तक ना नहाने की वजह से उसके पास से बदबू आती है। शुरुआत में तो बॉयफ्रेंड ने इसे बर्दाश्त करने की कोशिश की। हालांकि जब गर्लफ्रेंड की बदबू बर्दाश्त नहीं कर सका तो उसने सोफे पर सोना शुरू कर दिया। हालांकि जब भी अपनी गर्लफ्रेंड के पास जाता है तो वह बहुत बदबू मारती है। उसने कई बार अपनी गर्लफ्रेंड को नहाने के लिए कहा लेकिन वह गुस्सा होकर उस पर चिल्लाने लगती है।

कहानी सुन हैरान रह गए लोग

बॉयफ्रेंड को आप समझ में नहीं आ रहा कि वह अपनी गर्लफ्रेंड का क्या करें। वह उस से बहुत प्यार करता है लेकिन उसके ना नहाने की आदत से भी बड़ा परेशान रहता है। उसने इस मामले पर लोगों से सजेशन मांगा है। लोग भी उसी गर्लफ्रेंड की इस आदत के बारे में जानकर हैरान है। वह अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

एक यूजर ने लिखा “नहाने से हमारी बॉडी स्वस्थ और साफ रहती है। रोज नहाना बेहद जरूरी है। इससे वह खुद तो बीमार होगी ही, लेकिनआपको भी बीमार कर सकती है।” दूसरा यूजर कहता है “रोज ना नहाना बहुत ही घिनौना है। आप आखिर उसके साथ ऐसे जीवनभर कैसे रह सकते हैं।उसे लास्ट वार्निंग दीजिए और ना माने तो छोड़ दीजिए।”

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें