📅 Saturday, 31 October 2026 | 12:57 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,459.53 ▲ +308.53 (+0.42%) • निफ्टी 50: 23,053.10 ▲ +116.30 (+0.51%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹137,010 • 🥈 चांदी (1kg): ₹182,700 • ☁️ उज्जैन: 26°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

कांग्रेस को झटका लगा : सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा में शामिल

📅 26 February 2024, 09:51 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कांग्रेस को झटका लगा : सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा में शामिल
कांग्रेस को झटका लगा : सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा भाजपा में शामिल

झारखंड :

सिंहभूम से कांग्रेस की सांसद और पूर्व सीएम मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा आज भाजपा में शामिल हो गई हैं। इसपर सीएम चंपई सोरेन ने कहा कि कोल्हान और भी बेहतर हो गया है। यह और मजबूत होगा। कोल्हान में कोई समस्या नहीं है। पिछले विधानसभा चुनाव में उन्होंने उन्हें (भाजपा को) वहां एक भी सीट नहीं जीतने दिया।

वहां दो लोकसभा सीटें हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा कोल्हान में अपना खाता भी नहीं खोल पाएगी। वहीं गीताकोड़ा के भाजपा में शामिल होने पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि हो सकता है कि वे वॉशिंग मशीन में जाएंगे और वहां साफ हो जाएंगे। लोगों पर निश्चित रूप से कुछ दबाव है। 

लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका

उन्होंने आगे कहा कि इस तरह की चीजों सो कांग्रेस प्रभावित होने वाली नहीं है। हर कोई जानता है कि गीता कोड़ा ने कांग्रेस क्यों छोड़ा है और वह भाजपा में क्यों गई हैं। पार्टी छोड़ने के बाद गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो गईं। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में गीता कोड़ा ने भाजपा की सदस्यता ली।

एक तरफ जहां भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के महासचिव सह संगठन प्रभारी केसी वेणुगोपाल दिल्ली में झारखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष और प्रभारी के साथ लोकसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ मधु कोड़ा की पत्नी गीता कोड़ा ने कांग्रेस का साथ छोड़ दिया और भाजपा में शामिल हो गईं।

दरअसल लंबे समय से ये चर्चा चल रही थी कि गीता कोड़ा भाजपा में शामिल हो सकती हैं। हालांकि गीता कोड़ा ने कभी खुलकर इसपर बात नहीं की और ना ही कोई बयान दिया। इस बारे में उनसे जब भी सवाल किया गया तो उन्होंने भाजपा में शामिल होने और कांग्रेस से अलग होने की बात को सिरे से नकार दिया। हालांकि गीता कोड़ा ने कांग्रेस के कार्यक्रमों से दूरी बना ली थी। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें