📅 Thursday, 05 November 2026 | 06:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,310.01 ▲ +2,392.11 (+3.11%) • निफ्टी 50: 24,536.60 ▲ +725.80 (+3.05%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,900 • 🥈 चांदी (1kg): ₹194,900 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

शहर की बेटी अभिनेत्री नादिया जिंदल शहीदों को वीडियो हिंद की सेना से श्रद्धांजलि देंगी

📅 06 August 2024, 02:30 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शहर की बेटी अभिनेत्री नादिया जिंदल शहीदों को वीडियो हिंद की सेना से श्रद्धांजलि देंगी
शहर की बेटी अभिनेत्री नादिया जिंदल शहीदों को वीडियो हिंद की सेना से श्रद्धांजलि देंगी
  • म्यूजिक वीडियो हिंद की सेना को 11 अगस्त को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनसिंह रिलीज करेंगे
  • वीडियो में नादिया पाकिस्तानी आतंकवादियों को हराकर तिरंगा फहराएंगी
  • गाजियाबाद.

    शहर की बेटी व उभरती अभिनेत्री नादिया जिंदल देश की रक्षा के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को स्वतंत्रता दिवस पर श्रद्धांजलि देंगी। वे देशभक्ति संगीत वीडियो हिंद की सेना से शहीदों को श्रद्धांजलि व भारतीय सेना की जाबांजी को सलामी देंगी। हिंद की सेना वीडियो को 11 अगस्त 2024 को राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा द्वारा आधिकारिक रूप से रिलीज किया जाएगा।

    हिंद की सेना दिल को छू लेने वाला देशभक्ति से परिपूर्ण संगीत वीडियो है। वीडियो का गीत उन सैनिकों की भावनात्मक यात्रा को जीवंत रूप से चित्रित करता हैए जो भाईए बेटे और पति हैं तथा भारत के लिए अपने जीवन का बलिदान करते हैं। वीडियो में नादिया जिंदल और क्रेजी स्टार विजेथ मुख्य भूमिकाओं में हैं।

    दोनों इससे पहले  तमिल फिल्म चिल्लाट्टा में अभिनय कर चुके हैं।  दक्षिण भारतीय फिल्म निर्देशक शिवराहुल ने भी इस गीत में विशेष भूमिका निभाई है। नादिया और विजेथ दोनों ने सेना अधिकारी की भूमिका निभाई हैए जो युद्ध के अंत तक लड़ते हैं। अंत में नादिया पाकिस्तानी आतंकवादियों को हराकर भारतीय ध्वज फहराती हैं। इस गीत को राजस्थान के कई प्रमुख शहरों में फिल्माया गया है।

    गीत कृति प्रोडक्शंस के तहत निर्मित और डॉ भवानी सिंह राठौर द्वारा निर्देशित वीडियो के गीत को प्रसिद्ध गायक कृष्णा बेउरा ने गाया हैए जो चकदे इंडिया के मौला रे मौला ले ली मेरी के लिए प्रसिद्ध हैं। संगीत अभिजीत मजूमदार ने दिया है।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें