📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:44 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

छेड़छाड़ करने लगा स्कूल संचालक : छात्राओं के पेरेंट्स ने कर दी चप्पलों से पिटाई

📅 07 August 2022, 11:32 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छेड़छाड़ करने लगा स्कूल संचालक : छात्राओं के पेरेंट्स ने कर दी चप्पलों से पिटाई
छेड़छाड़ करने लगा स्कूल संचालक : छात्राओं के पेरेंट्स ने कर दी चप्पलों से पिटाई

सुरजपुर : शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में संचालित एक निजी स्कूल के प्राचार्य पर दो नाबालिग छात्राओं से छेड़छाड़ का आरोप लगा है. जहां पुलिस ने आरोपी प्राचार्य को हिरासत में ले लिया है. वहीं आक्रोशित परिजनों ने स्कूल संचालक की कोतवाली थाने में ही पिटाई कर दी.

दरअसल निजी स्कूल के प्राचार्य के द्वारा एक पांचवी और एक सातवी कक्षा की छात्रा को अपने रुम में बुलाकर छेड़छाड़ की. छात्रा ने घर आकर अपने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी. इसके बाद परिजन ने थाने में जाकर इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई. मामले की शिकायत होने के तुरंत बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. स्कूल संचालक जब थाने पहुंचे तो आक्रोशित महिला परिजनों ने उसकी चप्पल से धुनाई कर दी. फिलहाल कोतवाली पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही में जुटी हुई है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें