📅 Sunday, 25 October 2026 | 08:02 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,123.83 ▼ -125.57 (-0.17%) • निफ्टी 50: 22,600.00 ▼ -87.70 (-0.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹140,820 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,000 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

RULES CHANGE : 1 अगस्त से Bank में हो रहा बड़ा बदलाव

📅 06 July 2021, 01:20 PM • ✍️ Admin • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
RULES CHANGE :  1 अगस्त से Bank में हो रहा बड़ा बदलाव
RULES CHANGE : 1 अगस्त से Bank में हो रहा बड़ा बदलाव

ICICI Bank में खाता रखने वालों के लिए जरूरी खबर है. अगर आपका भी निजी क्षेत्र के इस बैंक में खाता है तो फटाफट जान लें 1 अगस्त से बैंक कई बड़े बदलाव करने वाला है. बैंक ने बताया कि बचत खाताधारकों के लिए नकद लेनदेन, एटीएम इंटरचेंज और चेकबुक शुल्क सीमा में बदलाव किया जाएगा.

आपको बता दें बैंक की ओर से ग्राहकों को 4 फ्री ट्रांजेक्शन की सुविधा दी जाती है. अगर आप इससे ज्यादा पैसे निकालेंगे तो आपको चार्ज देना होगा. बैंक की वेबसाइट के अनुसार, नि:शुल्क सीमा से अधिक लेनदेन पर शुल्क ₹150 प्रति लेनदेन होगा. ये सभी नियम 1 अगस्त से लागू हो जाएंगे.

होम ब्रांच में नहीं लगेगा कोई शुल्क

अगस्त महीने से ICICI Bank के ग्राहकों के लिए अपनी होम ब्रांच में मूल्य सीमा प्रति माह 1 लाख होगी. इससे ज्यादा होने पर 5 रुपये प्रति 1,000 पर देना होगा. वहीं, गैर-घरेलू शाखा में प्रतिदिन 25,000 रुपये तक के नकद लेनदेन के लिए कोई शुल्क नहीं है. 25,000 से ऊपर पर रुपये 5 प्रति 1,000 रुपये.

एटीएम इंटरचेंज ट्रांजेक्शन

बैंक की वेबसाइट के मुताबिक, एटीएम इंटरचेंज ट्रांजेक्शन पर भी चार्ज लगेगा. बता दें एक महीने में 6 मेट्रो लोकेशन पर पहले 3 ट्रांजेक्शन फ्री होंगे. एक महीने में अन्य सभी स्थानों पर पहले 5 लेनदेन मुफ्त होंगे. 20 रुपये प्रति वित्तीय लेनदेन और 8.50 रुपये प्रति गैर-वित्तीय लेनदेन.

चेक बुक्स

इसके अलावा चेकबुक की बात करें तो एक साल में 25 चेक के लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा. वहीं, इसके बाद में आपको 20 रुपये प्रति 10 पन्नों की अतिरिक्त चेकबुक के लिए देना होगा. कैलेंडर माह की पहली नकद निकासी के लिए कोई पैस नहीं लगेगा, इसके बाद शुल्क देना होगा. इस बारे में अधिक जानकारी के लिए आप बैंक की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं.

कहीं भी नकद निकासी

कैलेंडर माह में आपको पहली नकद निकासी के लिए कोई चार्ज नहीं देना होगा. इसके बाद में आपको 5 रुपये प्रति हजार रुपये के हिसाब से देने होंगे.

कहीं भी नकद जमा और कैश रिसाइकलर

इसके अलावा आप ICICI Bank की शाखा में 5 रुपये प्रति हजार रुपये या उसका हिस्सा, न्यूनतम 150 के अधीन. कैश रिसाइकलर मशीन पर एक कैलेंडर माह की पहली नकद जमा राशि के लिए कोई शुल्क नहीं लगेगा, उसके बाद शुल्क देना होगा. इसका अधिक ब्यौरा बैंक की वेबसाइट से देखा जा सकता है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें