📅 Thursday, 10 September 2026 | 03:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,612.32 ▼ -965.28 (-1.28%) निफ्टी 50: 23,389.25 ▼ -245.85 (-1.04%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,590 🥈 चांदी (1kg): ₹225,200 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

राहुल गांधी ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से की फोन पर बात, सुनी और कहा हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद

📅 06 August 2026, 10:53 PM ✍️ paliwalwani ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राहुल गांधी ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से की फोन पर बात, सुनी और कहा हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद
राहुल गांधी ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से की फोन पर बात, सुनी और कहा हमारा एजुकेशन सिस्टम बर्बाद

रांची. कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से गुरुवार को फोन पर बातचीत की और उनकी मांगों के बारे में जानकारी ली. रिपोर्ट्स के मुताबिक, राहुल गांधी ने उनसे सामान्य फोन कॉल के जरिए संपर्क किया और उनकी शिकायतें सुनीं. छात्रों ने राहुल गांधी को अपनी मुख्य मांगों के बारे में बताया और रांची में चल रहे आंदोलन से जुड़ी घटनाओं से उन्हें अवगत कराया. बता दें, झारखंड छात्र प्रदर्शन पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आने पर कांग्रेस पर लगातार निशाना साधा जा रहा था.

इससे पहले गुरुवार शाम को राहुल गांधी ने झारखंड में चल रहे छात्रों के विरोध-प्रदर्शन पर अपनी चुप्पी तोड़ी थी. उन्होंने कहा था कि सरकारों को छात्रों की बात सुननी चाहिए और देश के एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेने चाहिए.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि ‘देश में जो छात्र प्रदर्शन हो रहे हैं, वो एजुकेशन सिस्टम के खिलाफ हो रहे हैं. मैंने देहरादून और कोटा में साफ कहा है और अब इलाहाबाद में जाकर कहने वाला हूं कि हमारा एजुकेशन सिस्टम ध्वस्त है, महंगा है और अत्याचारी है. हर सरकार को छात्रों की बात सुननी चाहिए. एजुकेशन सिस्टम को बदलने के लिए एक्शन लेना चाहिए, वो सरकार चाहें कांग्रेस की हो, केंद्र सरकार हो या फिर झारखंड की सरकार हो.’

आंदोलन कर रहे छात्रों और झारखंड सरकार के बीच प्रस्तावित वार्ता को लेकर फिलहाल संशय की स्थिति बनी हुई है. सरकार से बातचीत के लिए गठित छात्र प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन के माध्यम से अपने सदस्यों के नाम सरकार को भेज दिए हैं, लेकिन गुरुवार देर शाम तक वार्ता होने की संभावना बेहद कम नजर आ रही है.

छात्रों का लाइट मार्च

इधर, बातचीत को लेकर असमंजस के बीच छात्रों ने जयपाल सिंह स्टेडियम से फ्लैश लाइट मार्च निकाला. हाथों में मोबाइल की रोशनी लेकर छात्रों ने शांतिपूर्ण तरीके से मार्च किया और ‘वंदे मातरम्’ तथा राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया. इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी आंदोलन के समर्थन में पहुंचे और छात्रों का उत्साह बढ़ाया.

बता दें, झारखंड में 25 जुलाई 2026 को रांची के जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच के बैनर तले विरोध-प्रदर्शन शुरू हुए. धीरे-धीरे छात्रों का यह आंदोलन बड़ा बन गया. प्रदर्शनकारी 14 वीं झारखंड लोक सेवा आयोग सिविल सेवा परीक्षा को रद्द करने और भर्ती प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें