📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

PNG Price Update: पीएनजी की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

📅 13 October 2021, 12:00 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PNG Price Update: पीएनजी की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम
PNG Price Update: पीएनजी की कीमत में 2 रुपए की बढ़ोतरी, 10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

नई दिल्ली. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने एक बार फिर PNG के दाम में बढ़ोतरी की है. आईजीएल ने पीएनजी के दाम में 2 रुपए की बढ़ोतरी की है. यह पिछले 10 दिन में दूसरी बार दाम बढ़ाए गए हैं. इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है और बताया कि PNG प्राइस के दाम में 2 रुपए प्रति SCM बढ़ाए गए हैं. 

आज से लागू होंगे नए दाम

IGL की तरफ से किए गए ट्वीट में जानकारी दी है कि पीएनजी के दाम में जो बढ़ोतरी हुई है, वो आज यानी 13 अक्टूबर से ही लागू हो जाएंगे. कीमतें बढ़ने के बाद गौतमबुद्ध नगर में PNG की कीमत  34.86/SCM हो जाएगी. बता दें कि इससे पहले 1 अक्टूबर को पीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे. 

10 दिन में दूसरी बार बढ़े दाम

1 अक्टूबर को भी PNG के दाम में बढ़ोतरी की गई थी. उस समय दिल्ली में 2.10 रुपए प्रति यूनिट (per SCM) गैस के दाम बढ़ाए गए थे. इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 2 रुपए प्रति यूनिट कीमत बढ़ाई गई थी. नई कीमत की बात करें तो दिल्ली में PNG की कीमत 33.01 रुपए प्रति scm हो गई थी और NCR की पीएनजी की कीमत 32.86 रुपए प्रति यूनिट कर दी गई थी. 

दाम बढ़ने के बाद कितनी होगी कीमत

आज से नई कीमतें लागू होने के बाद दिल्ली में PNG के दाम 35.11 रुपए प्रति यूनिट, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में PNG की कीमत 34.86 रुपए प्रति यूनिट होगी. इसके अलावा रेवाड़ी, करनाल में पीएनजी की कीमत 33.92 रुपए प्रति यूनिट हो जाएगी. जबकि मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में पीएनजी की कीमत 38.97 रुपए प्रति यूनिट हो जाएगी.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें