📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:03 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

PM मोदी के पास ₹2.23 करोड़ की संपत्ति, पिछले साल के मुकाबले ₹26.13 लाख का इजाफा!

📅 10 August 2022, 06:14 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
PM मोदी के पास ₹2.23 करोड़ की संपत्ति, पिछले साल के मुकाबले ₹26.13 लाख का इजाफा!
PM मोदी के पास ₹2.23 करोड़ की संपत्ति, पिछले साल के मुकाबले ₹26.13 लाख का इजाफा!

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास 2.23 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति है। अधिकतर संपत्ति बैंक डिपॉजिट के तौर पर है। PM के पास अब कोई भी अचल संपत्ति नहीं है, क्योंकि वे गुजरात के गांधीनगर में अपनी जमीन दान कर चुके है। इस जमीन की कीमत 1.1 करोड़ रुपए थी।

यह जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) की वेबसाइट पर PM की संपत्ति के डिक्लेरेशन के बाद सामने आई है। जानकारी के मुताबिक 31 मार्च 2022 तक उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ 23 लाख 82 हजार 504 रुपए थी। वहीं, मोदी की चल संपत्ति में पिछले साल की तुलना में 26.13 लाख रुपए का इजाफा हुआ है।

पिछले साल 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति के मालिक थे

प्रधानमंत्री ने किसी भी बॉन्ड, शेयर या म्यूचुअल फंड में निवेश नहीं किया है, उनके पास कोई वाहन भी नहीं है। PM के पास सोने की 4 अंगूठियां हैं, जिनकी कीमत 1.73 लाख रुपए है। 31 मार्च, 2021 तक प्रधानमंत्री के पास 1.1 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति थी। मोदी ने जमीन के जिस हिस्से को दान किया, वह अक्टूबर 2002 में गुजरात का मुख्यमंत्री रहते हुए खरीदी गई थी। इस जमीन पर 3 और लोगों का भी मालिकाना हक था। इसमें PM की एक चौथाई ( 25%) हिस्सेदारी थी, जिसे उन्होंने दान कर दिया।

1.89 लाख का लाइफ इंश्योरेंस

31 मार्च 2022 तक की जानकारी के मुताबिक प्रधानमंत्री के पास कुल 35,250 रुपए कैश थे। वहीं, डाकघर में उनके नाम 9 लाख 5 हजार 105 रुपए के नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट जमा हैं। मोदी के नाम 1 लाख 89 हजार 305 रुपए का लाइफ इंश्योरेंस भी है।

सभी कैबिनेट मंत्रियों ने संपत्ति का ब्योरा दिया

पिछले वित्त वर्ष में सभी 29 कैबिनेट मंत्रियों ने अपनी और अपने आश्रितों की संपत्ति घोषित की थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के पास 2.54 करोड़ रुपए की चल संपत्ति और 2.97 करोड़ रुपए की अचल संपत्ति है। इस बार संपत्ति घोषित करने वालों में धर्मेंद्र प्रधान, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आर के सिंह, हरदीप सिंह पुरी, पुरुषोत्तम रूपाला और जी किशन रेड्डी भी शामिल हैं। मुख्तार अब्बास नकवी भी अपनी संपत्ति घोषित कर चुके हैं। नकवी ने जुलाई में मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। फिलहाल केंद्र में 28 कैबिनेट मंत्री हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें