PM Kisan Samman Nidhi : करोड़ों किसानों के लिए बड़ी खबर, दिवाली से पहले मिलेगा तोहफा!, इस दिन खाते में आएंगे 15वीं किस्त के 2000, सरकार ने बताया
PM Kisan 15th Installment 2023 : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, जिसके तहत पात्र किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि तीन बराबर किस्तों में बांटी जाती है और इसके बाद 2-2 हजार रुपये की किस्त में जारी की जाती है, लाभार्थियों के खाते में यह पैसा डीबीटी के माध्यम से भेजा जाता है। अबतक 14वीं किस्त भेजी जा चुकी है और अब 15वीं ट्रांसफर की जानी है।किसान अगली किस्त के संबंध में ताजा स्टेटस ऑफिशियल वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर चेक कर सकते है।
दिवाली से पहले मिल सकता है अगली किस्त का लाभ
योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, संभावना है कि दिवाली के आस पास नवंबर में कभी भी किसानों के खाते में अगली किस्त के 2000-2000 रुपए भेजे जा सकते है, हालांकि अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है। ध्यान रहे योजना की किस्तों का लाभ लेने के लिए मोदी सरकार ने 3 दस्तावेजों को अनिवार्य कर दिया है, ऐसे में 15वीं किस्त का लाभ लेने के लिए किसानों को eKYC, भू सत्यापन और आधार लिंक करवाना अनिवार्य है, वरना आपको योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
इन गलतियों से रुक सकती है अगली किस्त
जानिए eKYC की आसान सी प्रक्रिया
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज