18 गायों की दर्दनाक मौत
📅 23 September 2024, 10:14 AM
•
✍️ paliwalwani
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
बिलासपुर.
बिलासपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है. यहां निर्माणाधीन हाइवे पर बड़ा हादसा हो गया. अज्ञात वाहन ने 18 से अधिक गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया. मामले की शिकायत पर पुलिस जांच में जुट गई है. मिली जानकारी के अनुसार मामला दर्रीघाट-कोरबा बाईपास हाइवे का है.
एरमसाही गांव के पास सुबह एक अज्ञात वाहन गोवंशों को कुचलकर फरार हो गया. हादसे में 18 गायों की मौत हो गई. ग्रामीण और गौ सेवक मौके पर पहुंचे. इसके बाद मस्तूरी पुलिस को सूचना दी. घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल पुलिस मौके पर पहुंची. फिलहाल अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है.
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →
सचिन पायलट के लिए पंजाब में कांग्रेस को मजबूत करना आसान नहीं : अध्यक्ष पद से हटने के बाद राजा वडिंग नाराज