📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:32 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

New Year Holiday's List : जानिए साल 2022 में कितनी हैं छुट्टियां, देखे पूरे 12 महीनों की लिस्ट

📅 04 December 2021, 12:18 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
New Year Holiday's List : जानिए साल 2022 में कितनी हैं छुट्टियां, देखे पूरे 12 महीनों की लिस्ट
New Year Holiday's List : जानिए साल 2022 में कितनी हैं छुट्टियां, देखे पूरे 12 महीनों की लिस्ट

साल 2022 आने में महज 1 महीना बचा है। ऐसे में इस साल आपको कितनी छुट्टियां मिलने वाली है यह आज हम आपको बताने जा रहे हैं। दरअसल साल 2021 की तरह साल 2022 में भी कुल 42 सरकारी छुट्टियां होंगी और अगर वीकेंड यानी शनिवार-रविवार को त्यौहार न पड़ते तो इन छुट्टियों का आंकड़ा और बढ़ सकता था। आपको बता दें की साल 2022 में 18 गैजेटेड हॉलीडे पड़ेंगे।

वहीं इसके अलावा बाकी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे रहेंगे। आपको बता दें कि रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे वो छुट्टियां होती हैं जिसमें संस्थान या किसी कंपनी का मालिक चाहे तो कर्मचारियों के लिए ऑफिस खोल सकता है। हालाँकि आमतौर पर इस दिन ज्यादातर ऑफिस बंद ही रहते हैं। इस लिस्ट में नया साल, वसंत पंचमी, लोहड़ी, जन्माष्टमी, रक्षा बंधन जैसे सभी रिस्ट्रिक्टेड हॉलीडे शामिल हैं। चलिए विस्तार से जानते हैं की अगले साल में किस महीने कितनी छुटिया मिलेगी।

जनवरी

  • 1 जनवरी - न्यू ईयर
  • 14 जनवरी-  मकर संक्रांति
  • 14 जनवरी - पोंगल
  • 26 जनवरी - गणतंत्र दिवस
  • फरवरी

  • 5 फरवरी - वसंत पंचमी
  • 15 फरवरी - हजरत अली का जन्मदिन
  • 16 फरवरी - गुरु रविदास जयंती
  • 26 फरवरी - महार्षि दयानंद सरस्वती जयंती
  • 28 फरवरी - महाशिवरात्रि
  • मार्च

  • 17 मार्च - होलिका दहन
  • 18 मार्च - डोलीयात्रा
  • 20 मार्च - शिवाजी जयंती
  • 20 मार्च - पारसी न्यू ईयर
  • अप्रैल

  • 1 अप्रैल - चैत्र सुखलादि
  • 13 अप्रैल - बैसाखी
  • 14 अप्रैल - महावीर जयंती
  • 15 अप्रैल - गुड फ्राइडे
  • 17 अप्रैल - ईस्टर
  • 29 अप्रैल - जमात उल विदा
  • मई

  • 7 मई - रवींद्रनाथ बर्थडे
  • 15 मई - बुद्ध पूर्णिमा
  • जून

  • 30 जून - रथ यात्रा
  • जुलाई

  • 30 जुलाई - मुहर्रम-आशूरा
  • अगस्त

  • 11 अगस्त - रक्षा बंधन
  • 15 अगस्त - स्वतंत्रता दिवस
  • 18 अगस्त - जन्माष्टमी
  • 30 अगस्त - गणेश चतुर्थी-विनायक चतुर्थी
  • सितंबर

  • 7 सितंबर - ओणम
  • अक्टूबर

  • 2 अक्टूबर - महात्मा गांधी जयंती
  • 4 अक्टूबर - दशहरा
  • 8 अक्टूबर - मिलाद उन-नबी
  • 9 अक्टूबर - महर्षि वाल्मिकी जयंती
  • 24 अक्टूबर - नरक चतुर्दशी
  • 24 अक्टूबर -दीपावली
  • 25 अक्टूबर - गोवर्धन पूजा
  • 26 अक्टूबर - भाई दूज
  • 30 अक्टूबर - छठ पूजा
  • नवंबर

  • 24 नवंबर - गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस
  • दिसंबर

  • 25 दिसंबर - क्रिसमस डे
  • दरअसल साल 2022 में कई छुट्टियां वीकेंड यानी शनिवार-रविवार के दिन पड़ रही हैं। नए साल 2022 की शुरुआत वाला दिन शनिवार है। वहीं इसके बाद फरवरी में 5 तारीख को वसंत पंचमी, 26 फरवरी को दयानंद सरस्वती जयंती भी शनिवार को है। रविवार, 20 मार्च को शिवाजी जयंती है। ठीक ऐसे ही ईस्टर, गुड फ्राइडे, मुहर्रम, महात्मा गांधी जयंती, महर्षि वाल्मिकी जयंती, छठ पूजा, मिलाद उन-नबी और क्रिसमस जैसे त्योहार भी वीकेंड पर हैं। इसीलिए साल 2022 में 12 छुट्टियों का नुकसान होगा।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें