📅 Tuesday, 29 September 2026 | 03:02 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,432.74 ▼ -1,462.96 (-1.98%) • निफ्टी 50: 22,681.50 ▼ -459.00 (-1.98%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,200 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

MP के बेटे ने ओलंपिक्स में दागा गोल, भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

📅 29 July 2021, 05:45 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MP के बेटे ने ओलंपिक्स में दागा गोल, भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की
MP के बेटे ने ओलंपिक्स में दागा गोल, भारत की क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की

टोक्यो ओलिंपिक में गुरुवार सुबह अर्जेंटीना से हुए मुकाबले में भारतीय हॉकी टीम ने शानदार जीत दर्ज की। जीत के साथ मप्र के इटारसी के चांदौन गांव के विवेक सागर प्रसाद ने ओलिंपिक में पहला गोल किया। सागर ओलिंपिक में हाॅकी टीम में मप्र से इकलौते खिलाड़ी हैं। भारतीय हाॅकी टीम का तीसरी जीत के साथ क्वार्टर फाइनल खेलना तय हो गया। विवेक सागर प्रसाद को अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ (एफआईएच) ने 2019 के लिए राइजिंग स्टार ऑफ द ईयर चुना था। विवेक ने अर्जेंटीना के मैको कैसेला और ऑस्ट्रेलिया के ब्लेक गोवर्स को पीछे छोड़ा था। कैसेला दूसरे और गोवर्स तीसरे स्थान पर रहे थे। वोटिंग में विवेक को कुल 34.5 फीसदी वोट मिले थे, जबकि कैसेला को 22 फीसदी वोट और गोवर्स को 20.9 फीसदी वोट मिले थे। इटारसी समेत हाेशंगाबाद में खेल प्रेमियों की निगाह सुबह से ही टीवी पर टिकी हुई थी।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें