📅 Sunday, 27 September 2026 | 10:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,895.74 ▲ +315.20 (+0.43%) • निफ्टी 50: 23,140.50 ▲ +77.40 (+0.34%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,210 • 🥈 चांदी (1kg): ₹242,400 • ☀️ उज्जैन: 24°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

MPPSC 2021-2022: परीक्षा कैलेंडर पार्ट 2 जारी, देखे परीक्षा की सूची और महत्वपूर्ण दिनांक

📅 04 December 2021, 05:13 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
MPPSC 2021-2022: परीक्षा कैलेंडर पार्ट 2 जारी, देखे परीक्षा की सूची और महत्वपूर्ण दिनांक
MPPSC 2021-2022: परीक्षा कैलेंडर पार्ट 2 जारी, देखे परीक्षा की सूची और महत्वपूर्ण दिनांक

भोपाल। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने वर्ष 2021-2022 के लिए परीक्षा कैलेंडर जारी कर दिया है। MPPSC की वेबसाइट mppsc.nic.in के ‘व्हाट्स न्यू’ सेक्शन में जाकर परीक्षा कैलेंडर पार्ट 2 ऑनलाइन देखा जा सकता है। शेड्यूल के मुताबिक, MPPSC राज्य सेवा मुख्य 2019 और राज्य वन सेवा मुख्य 2019 परीक्षा के परिणाम दिसंबर में घोषित करेगा। साक्षात्कार का दौर फरवरी 2022 में आयोजित किया जाएगा और अंतिम परिणाम मार्च 2022 में जारी किया जाएगा।

दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2019 - 23 जनवरी 2022 को 

वहीं, राज्य सेवा प्रारंभिक 2020 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2020 का परिणाम भी इसी महीने घोषित किया जाएगा। दरअसल दंत शल्य चिकित्सक परीक्षा 2019 की परीक्षा 23 जनवरी 2022 को होगी। परीक्षा परिणाम जनवरी 2022 में घोषित किए जाएंगे जबकि साक्षात्कार के लिए मार्च 2022 में तारीखों का ऐलान किया जाएगा। वहीं अंतिम चयन परिणाम मार्च 2022 में जारी किए जाएंगे।

इसके अलावा राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2020 के परीक्षा परिणाम जनवरी 2022 में जारी किए जाएंगे। वहीं साक्षात्कार के लिए मार्च 2022 में तारीखों का ऐलान होगा। अंतिम चयन परिणाम 10 अप्रैल 2022 में घोषित होंगे।

सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा 6 मार्च 2022 को 

सहायक प्रबंधक लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण परीक्षा 6 मार्च 2022 को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए परीक्षा परिणाम मार्च 2022 में, साक्षात्कार अप्रैल 2022 और अंतिम चयन परिणाम मई 2022 में घोषित किए जा सकेंगे।

सहायक संचालक संभल सामाजिक परीक्षा 23 जनवरी 2022 को 

इसके अलावा सहायक संचालक संभल सामाजिक ने परीक्षा 23 जनवरी 2022 को आयोजित होगी। परीक्षा परिणाम जनवरी 2022 में जारी किए जाएंगे। वहीं मार्च 2022 में साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थियों को बुलाया जाएगा जबकि मार्च 2022 में अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जा सकेंगे।

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 19 जून 2022 को 

सहायक जिला लोक अभियोजन अधिकारी परीक्षा 2021 19 जून 2022 को आयोजित की जाएगी। जिसके लिए परीक्षा परिणाम जुलाई 2022 में जारी किए जाएंगे। साक्षात्कार के लिए अक्टूबर 2022 में तारीखों का ऐलान होगा जबकि अंतिम चरण परिणाम नवंबर 2022 में घोषित किए जाएंगे।

उप पुलिस अधीक्षक रेडियो के लिए परीक्षा मई 2022 में

वहीं उप पुलिस अधीक्षक रेडियो के लिए परीक्षा मई 2022 में आयोजित की जाएगी। परीक्षा परिणाम जून 2022 में घोषित होंगे। साक्षात्कार के लिए अगस्त 2022 में तारीखों का ऐलान होगा जबकि अंतिम चयन परिणाम सितंबर 2022 में घोषित होंगे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें