📅 Tuesday, 24 November 2026 | 12:27 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 82,435.99 ▼ -1,483.72 (-1.77%) • निफ्टी 50: 25,349.65 ▼ -450.95 (-1.75%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹125,490 • 🥈 चांदी (1kg): ₹156,500 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

मणिपुर में एक बार फिर भिड़े कुकी-मैतेई : एक की मौत

📅 28 July 2023, 01:26 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मणिपुर में एक बार फिर भिड़े कुकी-मैतेई : एक की मौत
मणिपुर में एक बार फिर भिड़े कुकी-मैतेई : एक की मौत

मणिपुर :

  • मणिपुर के चुराचांदपुर जिले के सीमांत इलाकों में कुकी और मैतेई समुदाय के लोगों में फिर भिड़ंत हुई। बृहस्पतिवार को हुई गोलीबारी में एक की मौत हो गई और तीन लोग घायल हो गए। गोलीबारी रात तक जारी थी। सूत्रों ने बताया, हथियार बंद हमलावरों ने कुकी- जो समुदाय के अधिकार क्षेत्र के इलाकों फोलजांग, कांगवई गोथोल और अन्य पर हमला किया।
  • फोलजांग क्षेत्र में हिंसक हमला सुबह करीब पांच बजे हुआ जब हमलावरों ने चुराचांदपुर जिले में बाहरी लोगों से गांवों की रक्षा करने वालों पर गोलीबारी की। इसके जवाब में गांव के स्वयंसेवकों ने भी फायरिंग की। क्रॉस फायरिंग में मरने वाले स्वयंसेवक की पहचान लुनमिनथांग के रूप में की गई है। 

    बीएसएफ पर कुकी ने किया हमला

    कुकी उपद्रवियों ने बृहस्पतिवार को मणिपुर में सुरक्षाबलों को निशाना बनाकर हमला बोला। इस दौरान सुरक्षाबलों ने भी मुंहतोड़ जवाब दिया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सूत्रों के मुताबिक, इमैनुएल इंग्लिश अकादमी, यिंगांगपोकपी, इंफाल पूर्वी जिले में तैनात बीएसएफ के जवानों पर संदिग्ध कुकी उग्रवादियों ने हमला कर दिया। यह हमला सुबह करीब 4.20 बजे हुआ। फायरिंग पास की पहाड़ी की चोटी पी. फैमोल और तुइचिंग गांव की पहाड़ी की ओर से की गई थी। सूत्रों के मुताबिक, शाम करीब 5.15 बजे फायरिंग बंद हुई। इसमें किसी के हताहत की खबर नहीं है।

    मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने बोला हमला 

    सीएम बीरेन ने मिजोरम के मुख्यमंत्री को चेताया, मणिपुर में न दें दखल मिजोरम के सीएम जोरमथांगा के कुकी समर्थक रैली में शामिल होने पर मणिपुर मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने हमला बोला है। बीरेन सिंह ने उन्हें चेताते हुए कहा, दूसरे राज्य के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए।

    📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp WhatsApp चैनल