📅 Thursday, 29 October 2026 | 10:54 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,812.02 ▲ +565.99 (+0.77%) • निफ्टी 50: 22,855.85 ▲ +157.00 (+0.69%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹142,650 • 🥈 चांदी (1kg): ₹198,000 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

कलयुग : बहन ने भाई से उधार में मांगे 2000 रुपये तो देने से पहले Stamp Paper पर करवाया साइन, लगवाया अंगूठा, Social Media Viral

📅 24 July 2022, 01:08 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कलयुग : बहन ने भाई से उधार में मांगे 2000 रुपये तो देने से पहले Stamp Paper पर करवाया साइन, लगवाया अंगूठा, Social Media Viral
कलयुग : बहन ने भाई से उधार में मांगे 2000 रुपये तो देने से पहले Stamp Paper पर करवाया साइन, लगवाया अंगूठा, Social Media Viral

कभी-कभी जब आपको पैसे की जरूरत पड़ जाती है तो आप सबसे पहले अपने करीबी दोस्त या भाई-बहन से मांगने के लिए जाते हैं, लेकिन वह आपकी आदतों से वाकिफ होते हैं. उन्हें मालूम होता है कि उधार में दिए हुए पैसे वापस मिलेंगे या फिर नहीं. हालांकि, कुछ लोग पैसे लेते हुए यह जरूर कहते हैं कि अभी दे दो कुछ दिन बाद वापस कर दूंगा, लेकिन ऐसा नहीं होता. उधार में पैसे लेने के बाद लोग गायब भी हो जाते हैं. यही वजह है कि अक्सर आप दुकानों पर यह लिखा हुआ जरूर देखते होंगे कि यहां उधार बंद है. उधार में दी गई चीजें वापस नहीं मिलने पर ही लोग भरोसा खो बैठते हैं और अगली बार के लिए सतर्क हो जाते हैं. कुछ ऐसा ही इस वायरल होने वाले पेपर में भी देखने को मिला, जब एक बहन ने अपने भाई से उधार में सिर्फ 2000 रुपये कैश मांगे.

बहन ने भाई से मांगे उधार तो स्टैम्प पेपर पर लिखवाया

सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल वायरल होने वाले तस्वीर में देखा जा सकता है कि एक बहन ने अपने भाई से उधार में 2000 रुपये मांगे, लेकिन उसका भाई बेहद ही शातिर निकला. उसने अपनी बहन को पैसे देने से पहले स्टैम्प पेपर पर सबूत के तौर पर लिखवा लिया कि उसने 2000 रुपये का लोन दिया और सीमित तारीख तक वह उसे लौटा देगी. इसके लिए उसने न सिर्फ उने साइन करवाए बल्कि अंगूठा भी लगवाया. इस तस्वीर को देखने के बाद आपके भी होश उड़ जाएंगे.

सोशल मीडिया पर पोस्टर जमकर हो रहा वायरल

जैसा कि आप तस्वीर में देख सकते हैं कि सबसे पहले नीले रंग से स्टैम्प पेपर लिखा है. इसके बाद लिखा, 'मिस अइमान ने 18 जुलाई 2022 को मिस्टर कासिम से 2000 रुपये रात साढ़े आठ बजे प्राप्त किये. अब वह 15 अगस्त 2022 को 2000 रुपये मिस्टर कासिम को लौटा देगी.' इसके बाद नीचे सिग्नेचर ऑफ रिसीवर और सिग्नेचर ऑफ डोनर दोनों के ही हस्ताक्षर और फिर अंगूठा लगवाया गया है. जी न्यूज इसकी पुष्टि नहीं करता कि यह वास्तव में लिखा गया है या फिर वायरल करने के लिए लिखा गया है. फिलहाल, लोग इसे सोशल मीडिया पर काफी वायरल कर रहे हैं.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें