📅 Sunday, 15 November 2026 | 06:43 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 81,592.45 ▼ -318.55 (-0.39%) • निफ्टी 50: 25,144.30 ▼ -155.00 (-0.61%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹135,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹180,800 • ☀️ उज्जैन: 18°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

महंगाई का बोझ : महंगा हुआ ATM से पैसा निकालना, अब प्रति ट्रांजैक्शन लग रहा इतना चार्ज

📅 04 January 2022, 09:24 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महंगाई का बोझ : महंगा हुआ ATM से पैसा निकालना, अब प्रति ट्रांजैक्शन लग रहा इतना चार्ज
महंगाई का बोझ : महंगा हुआ ATM से पैसा निकालना, अब प्रति ट्रांजैक्शन लग रहा इतना चार्ज

नए साल की शुरुआत में बेंक के ग्राहकों के लिए बुरी खबर आ रही है| नए साल में अब ATM से पैसा निकालना महंगा होने जा रहा है| यह चार्ज महीने की लिमिट पार करदेने के बाद लगने वाला है| आपको बतादे की, RBI ने अपने इस आदेश को 1 जनवरी 2022 से लागू कर दिया है| अब आम आदमी की जेब पर महंगाई का एक और बोझ पड़ने वाला है|

RBI की 10 जून 2021 की नोटीफिकेशन के मुताबिक, 1 जनवरी से ATM के महीने की लिमिट क्रोस होने पर 21 रुपये और GST देना होगा| पहले यह चार्ज 20 रुपये हुआ करता था, जिसे बढाया गया है| RBI ने ATM लगवाने का खर्चा और उसके रखरखाव के खर्चे का हवाला देते हुए यह चार्ज की बढ़ोतरी करी है, जो 1 जनवरी 2022 से लागू हो गई है|

आपको बता दे की आमतौर पर ग्राहकों को प्रति महिना 5 ट्रांजेक्शन मिलते है| उसमे सभी तरह के ट्रांजेक्शन का समावेश करा जाता है| अगर आप उसमे अपना बेलेंस चेक करते है तोभी यह उसमे ही गिना जाएगा| 6ठे ट्रांजेक्शन पर आपको अब 21 रुपये और GST देना पड़ेगा| ग्राहक को अन्य ATM पर भी फ्री ट्रांजेक्शन लिमिट मिल रही है| मेट्रो सिटी में यह लिमिट तिन ट्रांजेक्शन की है और नॉन मेट्रो सिटी में लिमिट 5 ट्रांजेक्शन की है|

अब आप जबभी पैसे निकालने ATM पर जाये तो जितने पैसे निकालने है वह अपनी लिमिट के हिसाब से निकाले ताकि आपको इस चार्ज का सामना न करना पड़े| अगर आपकी बेंक की 5 ट्रांजेक्शन की लिमिट ख़तम हो गई है तो आप अन्य बेंक के ATM पर जाकर अपनी फ्री लिमिट का इस्तेमाल कर सकते है|

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें