📅 Monday, 14 September 2026 | 10:12 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,130 🥈 चांदी (1kg): ₹238,100 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
अन्य ख़बरे

भारतीय घरो मे अमेरिका के सरकारी खजाने से 3 गुना सोना, दुनिया में सोने के नंबर एक स्मगलर भी हम

📅 11 March 2022, 06:46 PM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय घरो मे अमेरिका के सरकारी खजाने से 3 गुना सोना, दुनिया में सोने के नंबर एक स्मगलर भी हम
भारतीय घरो मे अमेरिका के सरकारी खजाने से 3 गुना सोना, दुनिया में सोने के नंबर एक स्मगलर भी हम

अमेरिका की नेशनल माइनिंग एसोशियेशन ने सोने के बारे मे एक दिलचस्प खुलासा किया है| उनके मुताबिक़ सोने के आभूषण बनाने का जिक्र ईसा से 4000 साल पूर्व यानी की अभी से करीब 6 हजार साल पहले भी किया गया है| आज हम आपको सोने से जुडी ऐसी दिलचस्प जानकारी देने जा रहे है जो आपने सुनी नहीं होगी|

सोने के बारे में अनसुनी जानकारी

सोना हमारी धरती में पहले से मौजूद नहीं था| सोना उल्का पिंडो के जरिये धरती पर पंहुचा था| धरती बनने के 20 करोड़ साल बाद उल्का पिंड धरती पर गिरी थी| इसीलिए सोना और अन्य धातु धरती के अन्दर पिघल कर पहुच गई है|

सोने को अंग्रेजी में गोल्ड कहा जाता है| गोल्ड शब्द जर्मनिक भाषा मेसे लिया गया है, जिसका मतलब पिला होता है| सोने का केमिकल सिम्बल Au है, यह लेतीं भाषा से आया है| इसका पूरा नाम Aurum था| Aurum शब्द का मतलब सूरज जैसा चमकीला होता है|

सोने पिघलाने के लये 1063 डिग्री की जरुरत होती है और 2970 डिग्री पर सोना भांप बन जाता है| सोने पर हवा, पानी या तेज़ाब का असर नहीं होता है|

एक बहुत ताज्जुब कर देने वाला डेटा सामने आया है, इसके मुताबिक हम आधे से ज्यादा सोने के जवेरात नहीं बनाते है| 48.4% सोने के हम ज्वेलरी बनाते है| 29.2% सोने का निवेश करते है| 14.9% सोना केन्द्रीय बेंको के पास है और 7.5% माइक्रोचिप या गेजेट्स में है|

क्या आपको मालुम है? सोने को जितना पीटा जाए उतना ही लम्बा होता है| 1 ग्राम सोने से 1 वर्ग मीटर का सोने के बर्क में बदला जा सकता है| 28 ग्राम सोने से करीब 8 किलोमीटर लम्बा तार बनाया जा सकता है| हमारे शरीर मे भी 2 मिलीग्राम जितना सोना होता है|

हमारे देश के घरो में इतना सोना है की यह अमेरिका से करीब 3 गुना सोना होता है| हमारे घरो में करीब 25 हजार टन सोना है, जो अमेरिका के सेंट्रल बेंक के रिजर्व से करीब 3 गुना सोना होता है|

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें