📅 Monday, 26 October 2026 | 04:40 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,606.75 ▲ +482.92 (+0.66%) • निफ्टी 50: 22,753.20 ▲ +153.20 (+0.68%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹141,900 • 🥈 चांदी (1kg): ₹200,700 • 🌤️ उज्जैन: 31°C (हल्के बादल)
अन्य ख़बरे

सुहाने मौसम में कही घूमने की सोच रहे है तो केरल के टूर का बनायें प्लान, रहना-खाना ठहरना सब होगा एकदम मुफ़्त, जानिए डिटेल्स

📅 05 July 2024, 08:42 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 5 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
सुहाने मौसम में कही घूमने की सोच रहे है तो केरल के टूर का बनायें प्लान, रहना-खाना ठहरना सब होगा एकदम मुफ़्त, जानिए डिटेल्स
सुहाने मौसम में कही घूमने की सोच रहे है तो केरल के टूर का बनायें प्लान, रहना-खाना ठहरना सब होगा एकदम मुफ़्त, जानिए डिटेल्स

IRCTC Kerala Monsoon Tour Package: सुहाने मौसम में कही घूमने की सोच रहे है तो केरल के टूर का बनायें प्लान, रहना-खाना ठहरना सब होगा एकदम मुफ़्त, जानिए डिटेल्स 

IRCTC Kerala Monsoon Tour Package: मानसून के दौरान अपनों के साथ घूमने का मज़ा ही कुछ और होता है। केरल दक्षिण भारत का सबसे खूबसूरत राज्य है और बारिश के मौसम में यहां की खूबसूरती में चार चाँद लग लग जाते हैं।

आईआरसीटीसी केरल के टूर के लिए बहुत ही सस्ता और आपके कम बजट में पैकेज लेकर आया है जिसमें न आपको सिर्फ घूमने की बल्कि खाने पीने और ठहरने की भी व्यवस्था इसी पैकेज में मिल जाएगी। जानकारी के लिए बता दे इसकी बुकिंग पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मिलेगी।

टूर पैकेज की मुख्य बातें

पैकेज का नाम- Cultural Kerala-Monsoon Magic ex Hyderabad

डेस्टिनेशन कवर- कोच्चि, मुन्नार, कुमारकोम और त्रिवेंद्रम

टूर की अवधि- 5 रात / 6 दिन

मील प्लान- ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

प्रस्थान की तारीख- 13 अगस्त

बोर्ड-डीबोर्ड- हैदराबाद से कोच्चि जाने त्रिवेंद्रम से हैदराबाद आने की फ्लाइट की सुविधा मिलेगी ।

अतिरिक्त सुविधायें- होटल में ठहरने की व्यवस्था

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया

IRCTC के इस टूर पैकेज का किराया अलग-अलग है।

इस टूर पैकेज में अगर आप अकेले यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 47,700 रुपये देना होगा।

दो लोगों के साथ किराया

अगर आप दो लोगों के साथ यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 33,800 रुपये देना होगा।

तीन लोगों के साथ किराया

अगर आप तीन लोगों के साथ इस टूर पैकेज में यात्रा करते हैं तो आपको प्रति व्यक्ति किराया 32,700 रुपये देना होगा।

पैकेज की अतिरिक्त सुविधायें

यात्रियों को बीमा, टूर एस्कार्ट्स, टूर मैनेजर, एसी होटल में ठहरने और साथ-साथ हर ट्रैवल डेस्टिनेशन पर जाने के लिए AC बस की भी सुविधा मिलेगी। यात्रियों के सुबह के ब्रेक्फस्ट दोपहर के  लंच और साथ-साथ रात के डिनर की  भी सुविधा ही कराएगी।

इस तरह से करें बुकिंग

IRCTC के अन्य टूर पैकेज की तरह इस पैकेज को भी आसानी से आप बुक कर सकते है। बुकिंग के लिए आप क्षेत्रीय कार्यालय, अंचल कार्यालय या फिर आईआरसीटीसी के पर्यटक सुविधा केंद्र भी जा सकते हैं। इसके अलावे इसकी बुकिंग सीधे IRCTC के ऑफिसियल वेबसाइट  से भी कर सकते है। ज्यादा जानकारी के लिए आप आईआरसीटीसी से संपर्क कर सकते हैं ।

केरल की खूबसूरती 

भारत के दक्षिण-पश्चिम सीमा पर स्थित राज्य है।  केरल की मातृभाषा मलयालम है।  भाषाई और सांस्कृतिक विशिष्‍टता रखने वाले दक्षिण भारत के राज्यों में केरल भी एक है। केरल प्रांत पर्यटकों में बेहद लोकप्रिय है, इसीलिए इसे ‘गॉड्स ऑन कंट्री’ अर्थात् ‘ईश्वर का अपना घर’ नाम से पुकारा जाता है। केरल में अनेक प्रकार के दर्शनीय स्थल हैं, जिनमें प्रमुख हैं- पर्वतीय तराइयां, समुद्र तटीय क्षेत्र, अरण्य क्षेत्र, तीर्थाटन केन्द्र आदि। केरल में लाखों इन स्थानों पर देश-विदेश से असंख्य पर्यटक आते हैं।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें