📅 Tuesday, 29 September 2026 | 10:06 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,187.64 ▼ -584.08 (-0.80%) • निफ्टी 50: 22,612.70 ▼ -167.55 (-0.74%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,080 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,200 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

IAS अधिकारी 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

📅 09 June 2025, 11:52 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
IAS अधिकारी 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार
IAS अधिकारी 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगेहाथों गिरफ्तार

भुवनेश्वर. ओडिशा में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सतर्कता विभाग (विजिलेंस) ने रविवार को एक आईएएस अधिकारी को 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। यह रिश्वत एक स्थानीय व्यवसायी से ली जा रही थी। आरोपी अधिकारी कालाहांडी जिले के धर्मगढ़ में उप-जिलाधिकारी (सब-कलेक्टर) के पद पर तैनात हैं। विजिलेंस विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, अधिकारी ने कुल 20 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी, जिसमें से 10 लाख रुपये की पहली किश्त वह वसूल रहा था।

कालाहांडी. ओडिशा सतर्कता विभाग (Odisha Vigilance Department) ने शनिवार को कालाहांडी जिले (Kalahandi district) के धर्मगढ़ में तैनात भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service- IAS) अधिकारी को एक व्यापारी से कथित तौर पर 10 लाख रुपये की रिश्वत (Bribe of Rs 10 lakh) लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति में कहा गया कि उनके सरकारी आवास पर छापेमारी चल रही है, जहां से 47 लाख रुपये नकद बरामद किए जा चुके हैं। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘कालाहांडी जिले में धर्मगढ़ के उप-जिलाधिकारी के रूप में पदस्थ आईएएस अधिकारी को एक स्थानीय व्यापारी से 10 लाख रुपये की रिश्वत मांगते और स्वीकार करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। यह राशि 20 लाख रुपये की कुल मांग की एक किस्त के रूप में ली जा रही थी।’

विज्ञप्ति के अनुसार, अधिकारी ने शिकायतकर्ता को अपने सरकारी आवास पर बुलाया था और वहां रिश्वत की राशि उससे लेकर अपने टेबल की दराज में रख ली। विज्ञप्ति के अनुसार, विभाग ने आरोपी आईएएस अधिकारी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें