📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,570 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,700 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

गुमशुदा महिला की तलाश में दर-दर भटक रहा पति

📅 28 September 2024, 01:15 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
गुमशुदा महिला की तलाश में दर-दर भटक रहा पति
गुमशुदा महिला की तलाश में दर-दर भटक रहा पति

प्रयागराज. पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव की एक महिला एक सप्ताह से लापता है. महिला की तलाश में उसका पति दर-दर भटक रहा है. गुमशुदा महिला का पति पूरामुफ्ती थाना में गुमशुदगी दर्ज कराकर प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है.

केशवपुर गांव निवासी बचऊ पुत्र खिन्नीलाल ने पूरामुफ्ती थाना में शिकायती देकर बताया कि मेरी पत्नी सविता देवी बीजेपी विधायक के स्कूल में गार्ड का काम करती थी. उन्नीस सितंबर को प्रतिदिन की तरह वह घर से सुबह 6.00 बजे यह कहकर निकली कि मैं सुलेम सराय स्थित मधुवचस्पति स्कूल में ड्यूटी करने जा रही हूं.

अपने साथ सात वर्ष का बेटा आदेश कुमार को भी ले गई है. तब से लेकर आज तक घर वापस नहीं लौटी हर जगह ढूंढने के बावजूद कहीं भी पता नही चला है और उसका फोन भी बंद है, जिससे उसका संपर्क अपनी पत्नी से नही हो पा रहा है. फोन बंद होने के कारण उसका पति अनहोनी की आशंका जाहिर कर रहा है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें