📅 Monday, 28 September 2026 | 06:45 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,110 • 🥈 चांदी (1kg): ₹232,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार : 8 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद

📅 09 April 2023, 12:28 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार : 8 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद
पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार : 8 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा बरामद
नवादा :

बिहार के नवादा में पुलिस को बड़ी सफलता हासिल हुई है. जिले के सिरदला पुलिस ने विशेष छापेमारी कर पत्नी की हत्या करने वाले पति को गिरफ्तार कर लिया है. गिफ्तार आरोपी के पास से पुलिस ने 8 जिंदा कारतूस और एक देसी कट्टा भी बरामद किया है.

 
दरअसल, यह मामला सिरदला थाना क्षेत्र के तारण गांव का है. बताया जाता है कि 3 अप्रैल 2023 को आरोपी पति ने टांगी से मार कर अपनी पत्नी की हत्या कर दी थी. हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पति गांव से फरार हो गया था. जिसके बाद पुलिस लागातार कार्रवाई कर आरोपी की तलाश कर रही थी.
 
मामले की जानकारी देते हुए डीएसपी विक्रम सिहांग ने बताया है कि 3 अप्रैल को सिरदला थाना क्षेत्र के तारण गांव में महिला की टंगी से वार कर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने हत्यारा पति को गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी के पास से देसी कट्टा और 8 जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया है. वहीं गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
 
आपको बता दें कि, आरोपी पति का नाम संदीप यादव है. संदीप यादव ने अपनी 30 वर्षीय पत्नी मंजू देवी की टांगी से मार कर हत्या कर दी थी. इस मामले में पुलिस ने छानबीन के दौरान पति को दबोच लिया है. बताया जाता है कि पत्नी के द्वारा पति की अवैध संबंध को लेकर लगातार विरोध जताया जा रहा था. और इस विरोध के कारण पति पत्नी को प्रताड़ित किया करता था. जिसके बाद उसने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी थी.
📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें