📅 Tuesday, 29 September 2026 | 05:07 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 21°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

House Flies : मक्खियों को घर से भगाने का रामबाण इलाज हैं ये नुस्खे, घर में फिर नजर नहीं आएंगी

📅 23 July 2022, 05:32 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
House Flies : मक्खियों को घर से भगाने का रामबाण इलाज हैं ये नुस्खे, घर में फिर नजर नहीं आएंगी
House Flies : मक्खियों को घर से भगाने का रामबाण इलाज हैं ये नुस्खे, घर में फिर नजर नहीं आएंगी

अगर आप घर के खिड़की दरवाजे खुले रखते हैं तो मक्खियां बड़े मौज से आपकी मेहमान बनकर आ जाती हैं. खासकर जिन घरों में छोटे बच्चे होते हैं वहां दिन में दस बार दरवाजे खुलते और बंद होते हैं. ऐसे में मक्खियां (House Flies) दुनियाभर की गंदगी आपको बीमार करने के लिए अपने साथ लेकर आती हैं. अगर बीमारी का खतरा ना भी देखें तो इनकी भिन-भिन चैन से सोने-बैठने नहीं देती. पर अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है क्योंकि कुछ ऐसे घरेलू उपाय  भी हैं जो आपके घर से इन मक्खियों को भागने पर मजबूर कर देंगे. 

मक्खियों से छुटकारा पाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid Of House Flies

एपल साइडर विनिगर  

एक गिलास में एपल साइडर विनिगर (Apple Cider Vinegar) यानी सेब का सिरका लें और उसमें डिश सोप की कुछ बूंदें मिला लें. अब किचन में इस्तेमाल होने वाले प्लास्टिक रैप को लेकर इस गिलास को ढक दें और गिलास पर प्लास्टिक रैप को रबड़ लगाकर टाइट कर लें. इसके बाद एक टूथपिक लेकर गिलास के मुंह पर लगे प्लास्टिक रैप पर जगह-जगह छेद कर दें. मक्खियों वाली जगह पर इसे रखें. जैसे ही मक्खियां इस गिलास पर आएंगी या अंदर जाने की कोशिश करेंगी तो डिश सोप के कारण बाहर नहीं निकल पाएंगी और अंदर ही डूबने लगेंगी. 

नमक का पानी 

एक गिलास पानी में 2 चम्मच भरकर नमक लीजिए और अच्छे से मिला लीजिए. अब इस पानी को एक स्प्रे बोतल में भरिए और मक्खियों (Flies) पर छिड़किए. यह मक्खियों को भगाने के लिए बेहद अच्छा है. 

पुदीना और तुलसी 

मक्खियों को भगाने के लिए पुदीना और तुलसी का इस्तेमाल भी किया जा सकता है. आप इन दोनों का पाउडर या पेस्ट बनाकर पानी में मिला सकते हैं. इस पानी को मक्खियों पर स्प्रे करें. यह कीटनाशक की तरह असर दिखाता है. 

दूध और काली मिर्च 

इस नुस्खे को तैयार करने के लिए एक गिलास दूध में एक चम्मच काली मिर्च (Black Pepper) और 3 चम्मच चीनी मिला लें. जहां भी मक्खियां सबसे ज्यादा घूमती हैं वहां इस दूध को रखें. मक्खियां इसकी तरफ आकर्षित होंगी लेकिन जल्द ही इससे चिपक कर डूब जाएंगी. 

वीनस फ्लाईट्रैप 

यह एक कार्निवोरस पौधा है जो कीड़े-मकौड़े (Insects) खाता है. वीनस फ्लाईट्रैप पौधे को घर के बाहर या अंदर 1-2 कोनों पर लगा दें. इन पौधों का मुंह खुला रहता है और जैसे ही मक्खी इनपर आकर बैठती है तो ये उसे दबोच लेते हैं. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें