📅 Friday, 09 October 2026 | 03:38 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,560.70 ▼ -78.00 (-0.11%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,760 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

हनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, ‘कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और..

📅 06 August 2021, 11:08 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
हनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, ‘कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और..
हनी सिंह की पत्नी ने ससुर पर लगाए गंभीर आरोप, ‘कपड़े बदलते हुए कमरे में घुस गए और..

हनी सिंह की पत्नी शालिनी तलवार ने उनपर घरेलू हिंसा के गंभीर आरोप लगाए हैं। शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर शारीरिक हिंसा, यौन हिंसा, मानसिक उत्पीड़न और आर्थिक हिंसा का आरोप लगाया है। शालिनी तलवार ने हनी सिंह को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं और साथ ही उनके परिवार पर भी आरोप लगाए हैं।

शालिनी ने बताया कि हनी सिंह का परिवार लगातार उन्हें शारीरिक रूप से चोट पहुंचा रहा था। शालिनी ने कहा कि हनी सिंह और उनके परिवार ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक रूप से इस कदर तोड़ दिया था कि उन्हें ऐसा महसूस होता था कि वो कोई जानवर हैं। अब उन्होंने अपने ससुर यानी हनी सिंह के पिताजी पर एक गंभीर आरोप लगाया है। शालिनी का कहना है कि एक बार जब वो कपड़े बदल रही थीं तो वो उनके कमरे में घुस गए थे और उन्हें गलत तरीके से छुआ था।

शालिनी तलवार ने हनी सिंह पर चीटिंग करने का आरोप तो लगाया ही है साथ ही ससुर को लेकर भी एक बड़ा खुलासा किया है। शालिनी ने बताया कि जब वो कपड़े बदलती थीं तो कभी कभी उनके ससुर उनके कमरे में घुस जाया करते थे और उन्हें गलत तरीके से छूते थे। इसके अलावा शालिनि ने खुलासा किया कि हनी सिंह के अन्य महिलाओं के साथ भी संबंध थे और वो एल्कोहल और ड्रग्स के एडिक्ट भी हैं। इतना ही नहीं, हनी सिंह ने अपनी सगाई की अंगूठी नहीं पहनी थी और साथ ही हनी सिंह शादी की तस्वीरों को ऑनलाइन डालने की वजह से मेरे साथ मारपीट करते थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें