Hero Bikes : अक्टूबर माह में रिकॉर्ड तोड़ बिकी यह बाइक , कीमत 65 हजार से कम, 80Kmpl तक का माइलेज
भारत में दिवाली पर बहुत सरे वहां खरीदे जाते हैं जिसमे सबसे ज्यादा टू व्हीलर्स ही बिकते हैं। हलाकि बीते अक्टूबर भले ही टू व्हीलर की बिक्री में कमी आयी हो पर उस महीने बिकने वाले टू व्हीलर्स में Hero Splendor ने बाज़ी मार ली हैं। पिछले महीने इसकी 2,67,851 यूनिट्स की बिक्री हुई हैं। कंपनी अपनी स्प्लेंडर बाइक को 3 वर्ज़न में लाती है जिसमें से एक है हीरो स्प्लेंडर प्लस,हीरो स्प्लेंडरआई स्मार्ट और सुपर स्प्लेंडर।
इसके अलावा कीमत की बात करें तो स्प्लेंडर प्लस की कीमत ₹64850 है,जबकि स्प्लेंडर आई स्मार्ट की कीमत ₹70650 है, और सुपर स्प्लेंडर की कीमत ₹73900 है। यह सभी कीमतें एक्स शोरूम कीमत है। लिस्ट में दूसरे नंबर पर होंडा एक्टिवा स्कूटर रहा है जिसकी अक्टूबर 2021 में 1,96,699 यूनिट बिक पाई है। वहीं तीसरे और चौथे पायदान पर हीरो एचएफ डीलक्स और होंडा सीबी शाइन बाइक रही है इनकी क्रमशः 1,64,311 यूनिट 1,13,505 पायदान पर बजाज पल्सर मोटरसाइकिल रही। जिसकी बीते अक्टूबर में 2021 में 86,500 यूनिट बिकी है।
एआरएआई के मुताबिक स्प्लेंडर प्लस आपको 80 KMPL तक का माइलेज मिलता है। बाइक में i3s टेक्नोलॉजी मिलती है जो 5 सेकंड पर ट्रैफिक में खड़े रहने पर बाइक को ऑटोमेटिक ही बंद कर देती है। इसमें ट्यूबलेस टायर्स भी दिए गए हैं। हीरो की स्प्लेंडर सीरीज उनकी सबसे सफल सीरीज रही हैं।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
Traffic Police Vehicle Seize Rules: ट्रैफिक पुलिस जब्त कर सकती है आपकी कार-बाइक? जानिए गाड़ी छुड़ाने का पूरा प्रोसेस और अपने अधिकार
कश्मीर के पहाड़ BJP की कोई रियल एस्टेट नहीं… : शेषनाग झील के पास खुदाई मामले में बोले आगा रुहुल्लाह मेहदी
कर्नाटक में कांग्रेस विधायक नयना मोतम्मा ने दिया इस्तीफा : हिंदू महासभा के कार्यक्रम में भी हो चुकीं हैं शामिल