📅 Tuesday, 29 September 2026 | 02:18 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,540 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार में 27 दिनो में पांचवी मौत

📅 07 May 2021, 10:53 PM • ✍️ जगदीश राठौर • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  के परिवार में  27 दिनो में  पांचवी मौत
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के परिवार में 27 दिनो में पांचवी मौत

 ● पालीवाल वाणी मीडिया रतलाम से जगदीश राठौर...✍️

रतलाम. अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रतनसिंह राठौर के परिवार में लगातार मौत का क्रम जारी है और प्रकृति की नियति के आगे हम सब असहाय है, कल्पना कीजिए कि यदि एक ही परिवार में 27 दिनों के अंतराल के भीतर 5 व्यक्ति दुनिया को अलविदा कहे गए. यह कितनी बड़ी पीड़ादायक एवं ह््रदय विदारक  बात है. गुरुवार 6 मई 2021 को अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष  रतन सिंह राठौर (सेवानिवृत्त डिप्टी डायरेक्टर पुलिस प्रॉसीक्यूशन) के बड़े साले जय कुमार राठौर के सुपुत्र वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अजय राठौर एवं जीतू सिंह राठौर के भतीजे जीतसिंह राठौर का इंदौर में आकस्मिक देहावसान हो जाने से समाज में गहरा शोक छा गया. किसी को यकिन नहीं हो रहा है कि यकायक 27 दिनों में एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने इस दुनिया से अलविदा कहा तो उस परिवार, समाज और मोहल्लेवासियों का मन कम्प गया. किसी को यकिन नहीं हो रहा है कि ईश्वर इतना निर्दया बन जाएगा. अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  प्रकाश राठौर एवं राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर पत्रकार ने पालीवाल वाणी को बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष के बड़े भ्राता स्वर्गीय भागीरथ राठौर का 10 अप्रैल 2021 उनके बड़े साले के जयेष्ठ पुत्र मोंटी राठौर का 18 अप्रैल, बड़े भ्राता बाबूलाल राठौर (बैंक वाले) की बडी पुत्र वधू (जितेंद्र राठौर की पत्नी) श्रीमती प्रीति राठौर (शाजापुर) एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के दामाद (सगी भतीजी श्रीमती बबली राठौर के पति) प्रेम सोलंकी (उज्जैन) का एक ही दिन 29 अप्रैल को आकस्मिक निधन हो गया. इस प्रकार जीत सिंह राठौर की इंदौर में हुई मृत्यु पांचवी मौत हैं. अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री देवीलाल  राठौर (शिवपुरी), उपाध्यक्ष आशाराम राठौर (ललितपुर), राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष चूलेश्वर सिंह राठौर (छत्तीसगढ़) राष्ट्रीय प्रचार मंत्री गोवर्धनलाल राठौर (उज्जैन) सर्वोच्च समिति के सदस्य महेश राठौर (नई दिल्ली) राष्ट्रीय महासभा के समस्त पदाधिकारीगणों एवं कार्यकारिणी सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना की है कि इस परिवार में लगातार मौत का सिलसिला रोके तथा शोक संतप्त परिवार को लगातार हो रहे वज्रपात को सहन करने की शक्ति प्रदान करें. 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें