📅 Friday, 09 October 2026 | 08:47 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,700 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़कर 31% होगा DA, सैलरी में 30000 तक होगा इजाफा

📅 09 July 2021, 02:40 PM • ✍️ Admin • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़कर 31% होगा DA, सैलरी में 30000 तक होगा इजाफा
केंद्रीय कर्मचारियों का बढ़कर 31% होगा DA, सैलरी में 30000 तक होगा इजाफा

देशभर में केंद्रीय कर्मचारियों को डीए, डीआर को लेकर सरकार के ऐलान का इंतजार है।सितंबर से केंद्रीय कर्मचारियों को उनका बढ़ा हुआ महंगाई भत्ता और महंगाई राहत मिलने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। ऐसी बाते भी सामने आई हैं, कि सितंबर से उनका महंगाई भत्ता 17 परसेंट से बढ़कर 31 परसेंट हो जाएगा। ऐसा माना जा रहा है कि  DA, DR में बढ़ोतरी 1 जुलाई से लागू मानी जाएगी और इसका भुगतान दशहरा (15 अक्टूबर) के पहले कर दिया जाएगा। जिसमें दो महीने का एरियर भी शामिल होगा। ऐसा होने पर केंद्रीय कर्मचारियों के हाथों में त्योहार से पहले एक मोटी रकम आ जाएगी।

7वें वेतन आयोग के तहत केंद्रीय कर्मचारियों को 17 परसेंट महंगाई भत्ता मिलता है। पिछली तीन किस्तों की DA बढ़ोतरी की बहाली होगी तब ये सीधा 28 परसेंट हो जाएगा। इसमें जनवरी 2020 में DA 4 परसेंट बढ़ा था, इसके बाद दूसरी छमाही यानि जुलाई 2020 में 3 परसेंट इजाफा हुआ और जनवरी 2021 में यह 4 बढ़ा है। अब अगर जुलाई 2021 में भी ये 3 परसेंट बढ़ जाएगा तो केंद्रीय कर्मचारियों को सितंबर से 31 परसेंट (17+4+3+4+3) हो जाएगा।

महंगाई भत्ता बढ़ने के बाद, केंद्रीय कर्मचारियों के वेतन में भी इजाफा होगा। रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि कर्मचारियों की मंथली सैलरी में 3000 रुपये से लेकर 30,000 रुपये तक की बढ़ोतरी हो जाएगी। जाहिर है DA बहाली के बाद मंथली सैलरी कितनी बढ़ेगी ये कर्मचारियों के पे-स्केल पर निर्भर करेगा।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र सरकार वित्त वर्ष 2022 में DA, DR में बढ़ोतरी को लेकर 30,000 करोड़ रुपये खर्च कर सकती है। राज्यों पर भी इसी तरह करीब 60,000 करोड़ रुपये खर्च होने की उम्मीद है। केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स की की बेसिक सैलरी 23,000 रुपये से शुरू होकर अधिकतम 2।25 लाख रुपये तक होती है। उम्मीद है कि सरकार DA, DR में बढ़ोतरी त्योहारी सीजन के पहले देगी ताकि खपत भी बढ़े।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें