CRIME NEWS : आठवीं की छात्रा के साथ आपत्तिजनक हालत में पकड़ाया हेडमास्टर
बिहार । देश में कड़े कानून होने के बावजूद रेप और महिलाओं के साथ अत्याचार के मामलों में कमी नहीं आ रही है। बल्कि रोजाना ऐसी घटनाओं में तेजी से इजाफा हो रहा है। ऐसा ही एक मामला बिहार के अररिया जिले से सामने आया है, जहां स्कूल के हेडमास्टर ने छात्रा के साथ रेप किया है। मामले में पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी हेडमास्टर को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार हेडमास्टर ने छात्रा के पिता को फोनकर स्कूल भेजने को कहा। हेडमास्टर के कहे अनुसार छात्रा स्कूल पहुंच गई। इसके बाद हेडमास्टर छात्रा को स्कूल के ऊपरी मंजिल के कमरे में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म करने लगा। वहीं, जब छात्रा देर तक घर नहीं लौटी को उसके पिता स्कूल पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रा और हेडमास्टर को आपत्तिजनक हालत में पाया।
वहीं, पीड़िता से पूछताछ किए जाने पर उसने बताया कि हेडमास्टर पिछले तीन महीने से राशन और स्कूल ड्रेस देने का लालच देकर जबरन दुष्कर्म कर रहे हैं। साथ ही यह भी बताया कि मना करने पर अश्लील तस्वीरें वायरल करने की धमकी भी देते हैं। हालांकि पंचों ने मामले को पंचायत स्तर पर सुलझाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी हेडमास्टर पंचायत में नहीं आया और यह कह दिया कि जो करना है कर लो।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
What is PM Kisan Mandhan Yojana : क्या है पीएम किसान मानधन योजना? अन्नदाताओं को हर साल मिलेंगे 36 हजार रुपये-स्पेशल योजनाएं