📅 Wednesday, 30 September 2026 | 03:48 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,710 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,800 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

📅 21 March 2022, 12:10 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या
दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर कर ली आत्महत्या

बिहार : मधुबनी जिले के खजौली थाना क्षेत्र की इनरवा पंचायत के बेहटा गांव में आपसी कलह से तंग दंपति ने एक ही साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका के पेट में साढ़े आठ माह का बच्चा पल रहा था। घटना शनिवार की देर रात की है। मृतकों की पहचान हरिनाथ यादव के पुत्र राजू यादव (25) एवं बहू रानी देवी (21) के रूप में की गई है। परिजन के मुताबिक महिला इसी सप्ताह बच्चे को जन्म देती। ग्रामीणों के अनुसार दोनों के बीच आपसी मतभेद था। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मधुबनी सदर अस्पताल भेज दिया। रविवार को दोनों का शव अंतिम संस्कार के लिए परिजन को सौंप दिया गया। घटना के बाद गांव में मातमी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि दोनों एक ही साड़ी का फंदा लगाकर एक साथ झूल गये। घर का दरवाजा तोड़कर लोग अंदर घुसे और शवों को फंदे से उतारा। पिछले वर्ष ही दोनों की शादी हुई थी। मृत राजू यादव ट्रैक्टर चालक था। घटना को ले मृतका की मां राजनगर थाना क्षेत्र के जयपट्टी गांव निवासी रामनाथ यादव की पत्नी शीला देवी के लिखित आवेदन पर खजौली थाना में यूडी केस दर्ज हुआ है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें