📅 Friday, 09 October 2026 | 07:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,593.24 ▼ -1,474.56 (-2.02%) • निफ्टी 50: 22,231.80 ▼ -544.30 (-2.39%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹149,990 • 🥈 चांदी (1kg): ₹227,900 • ☀️ उज्जैन: 23°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

शेट्टार, सावदी पर CM बोम्मई का तीखा हमला : कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री बोम्मई

📅 26 April 2023, 01:53 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
शेट्टार, सावदी पर CM बोम्मई का तीखा हमला : कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री बोम्मई
शेट्टार, सावदी पर CM बोम्मई का तीखा हमला : कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार : मुख्यमंत्री बोम्मई

कर्नाटक :

टिकट नहीं मिलने पर कांग्रेस का दामन थामने वाले भाजपा के पूर्व नेताओं जगदीश शेट्टार एवं लक्ष्मण सावदी पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने सोमवार को तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा में रहते हुए शेट्टार एवं सावदी ने सत्ता का सुख भोगा लेकिन अब ये कांग्रेस में शामिल हो गए। जनता इनकी असलियत पहचान गई है। चुनाव में इन्हें लोग स्वीकार नहीं करेंगे।

कभी सोचा नहीं था सीएम बनूंगा-बोम्मई

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि 'मैंने कभी सोचा नहीं था कि मैं राज्य का मुख्यमंत्री बनूंगा। मुझे सीएम बनाने के बारे में फैसला पार्टी हाई कमान ने किया। आगे भी सीएम के बारे में फैसला पार्टी हाई कमान ही करेगा।' चुनाव प्रचार में जुटे बोम्मई कांग्रेस पर लगातार हमले कर रहे हैं। रविवार को उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा भारी बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी।

कर्नाटक में 10 मई को होंगे चुनाव

पूर्व की सिद्दारमैया सरकार पर निशाना साधते हुए बोम्मई ने कहा कि इस सरकार में नौकरी के लिए आवेदन न करने वाले लोगों को भी शिक्षक बना दिया जाता था। उन्होंने सिद्दारमैया सरकार पर भ्रष्टाचार में लिप्त रहने का आरोप लगाया। बता दें कि विधानसभा की 224 सीटों के लिए एक चरण में 10 मई को मतदान होगा। चुनाव नतीजे 13 मई को आएंगे। इस चुनाव में मुख्य मुकाबला भाजपा, कांग्रेस और जेडी-एस के बीच है। इस बार आम आदमी पार्टी भी अपने पूरे दम-खम के साथ उतरी है। AAP को इस बार बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।

कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सीएम बोम्मई ने कहा कि 'कांग्रेस का दूसरा नाम भ्रष्टाचार' है। सीएम ने लोगों से अपील की कि वे कांग्रेस और उसके पूर्व सहयोगी जेडी-एस को अपने दिलो-दिमाग से निकाल दें। इससे पहले तिप्तुर सीट पर भाजपा उम्मीदवार का प्रचार करने पहुंचे बोम्मई ने कहा कि शिक्षा विभाग की ओर से कुल 8,000 कक्षाओं का निर्माण और 17,000 शिक्षकों की भर्ती हुई। उन्होंने कहा कि ये भर्तियां निष्पक्ष तरीके से हुईं और इन पर कोई दाग नहीं लगा।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें