📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:41 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,456.06 ▼ -315.66 (-0.43%) • निफ्टी 50: 22,715.60 ▼ -64.65 (-0.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा : फिर मचा कांग्रेस में हड़कंप

📅 16 July 2022, 09:41 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा : फिर मचा कांग्रेस में हड़कंप
छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने दिया इस्तीफा : फिर मचा कांग्रेस में हड़कंप

छत्तीसगढ़ : Panchayat Minister Resign : छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव (बाबा) ने इस्तीफा दे दिया है। इस फैसले ने भूपेश बघेल कैबिनेट में हड़कंप मच गया है। अंबिकापुर कांग्रेस के दिग्गज नेता तथा छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य एवं पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव ने शनिवार को अचानक पंचायत मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। हालांकि वे स्वास्थ्य मंत्री व अन्य पदों पर बने रहेंगे। 

वहीं  छत्तीसगढ़ की राजनीति में सियासी भूचाल आ गया है। बताया जा रहा है कि पंचायत विभाग में मंत्री टीएस सिंहदेव को बगैर विश्वास में लिए उनके विभाग से संबंधित फैसले लिए जा रहे थे, जिससे नाराज होकर टीएस सिंहदेव ने इस्तीफा दिया है। सिंहदेव अपने प्रभार वाले बाकी विभागों में कैबिनेट मंत्री के रूप में बने रहेंगे। सिंहदेव के इस्तीफे की खबर से प्रदेश में हड़कंप मच गया है।

सूत्रों के मुताबिक मंत्री सिंहदेव ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से इस्तीफा दे दिया है। बताया जाता है बीते दिनों बड़ी संख्या में सहायक परियोजना अधिकारियों (APO) पर कार्रवाई की गई थी, जिसके बाद से पंचायत मंत्री सिंहदेव नाराज थे। 

पंचायत विभाग में दखल से नाराज हैं सिंहदेव

सूत्र बताते हैं कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के 10 हजार मनरेगा कर्मी राजधानी में अपनी 2 सूत्रीय मांगों को लेकर 60 से ज्यादा दिनों तक हड़ताल पर थे। राज्य सरकार ने दबाव बनाने सहायक परियोजना अधिकारियों पर कार्रवाई कर दी थी। 21 सहायक परियोजना अधिकारियों को निलंबित करने से पहले मंत्री सिंहदेव से पूछा तक नहीं गया था। अभी कुछ दिन पहले सभी अधिकारियों को बहाल कर दिया। उसमें भी उनसे नहीं पूछा गया। 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें