📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:37 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,456.06 ▼ -315.66 (-0.43%) • निफ्टी 50: 22,715.60 ▼ -64.65 (-0.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

बेस्ट प्लान ऑफर : रिलायंस Jio का सस्ता प्लान, 75GB डेटा के साथ नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और प्राइम वीडियो फ्री

📅 06 March 2022, 08:27 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
बेस्ट प्लान ऑफर : रिलायंस Jio का सस्ता प्लान, 75GB डेटा के साथ नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और प्राइम वीडियो फ्री
बेस्ट प्लान ऑफर : रिलायंस Jio का सस्ता प्लान, 75GB डेटा के साथ नेटफ्लिक्स, हॉटस्टार और प्राइम वीडियो फ्री

टेलिकॉम कंपनियां यूजर्स को कई बेस्ट प्लान ऑफर कर रही हैं और इनमें पोस्टपेड प्लान भी शामिल हैं। यूजर्स भी आजकल पोस्टपेड प्लान्स को काफी पसंद कर रहे हैं। यहां हम आपको रिलायंस जियो (Reliance Jio) के एक जबर्दस्त पोस्टपेड प्लान के बारे में बता रहे हैं। 399 रुपये की कीमत में आने वाले इस प्लान ने एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया की नींद उड़ा दी है। जियो के इस प्लान में 75जीबी डेटा के साथ डिज्नी+ हॉटस्टार, अमेजन प्राइम वीडियो और नेटफ्लिक्स का फ्री सब्सक्रिप्शन दिया जा रहा है। आइए जानते हैं डीटेल।

रिलायंस जियो का 399 रुपये वाला प्लान


इस प्लान में कंपनी इंटरनेट यूज करने के लिए टोटल 75जीबी डेटा दे रही है। डेटा लिमिट के खत्म होने के बाद हर 1जीबी डेटा के लिए आपको 10 रुपये खर्च करने होंगे। 200जीबी के डेटा रोलओवर बेनिफिट के साथ आने वाले इस प्लान में डेली 100 फ्री एसएमएस और देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दी जा रही है। प्लान में मिलने अडिशनल बेनिफिट में जियो ऐप्स के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो और डिज्नी+ हॉटस्टार का फ्री ऐक्सेस शामिल है।

वोडाफोन-आइडिया का 399 रुपये का प्लान

वोडाफोन-आइडिया का यह मंथली पोस्टपेड प्लान यूजर्स के बीच काफी पॉप्युलर है। इस प्लान में इंटरनेट यूज करने के लिए कंपनी 40जीबी+150जीबी एक्स्ट्रा डेटा ऑफर कर रही है। हर दिन 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग बेनिफिट भी मिलेगा। प्लान में कंपनी 200जीबी तक का डेटा रोलओवर भी दे रही है। कंपनी का यह पोस्टपेड प्लान  Vi Movies and TV ऐप के फ्री सब्सक्रिप्शन के साथ आता है।

एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान

एयरटेल के इस पोस्टपेड प्लान में आपको हर महीने 40जीबी डेटा मिलेगा। प्लान में कंपनी देशभर में सभी नेटवर्क्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग भी दे रही है। हर दिन 100 फ्री एसएमएस देने वाले इस प्लान में आपको विंक म्यूजिक के साथ एयरटेल Xstream ऐप प्रीमियम का भी फ्री ऐक्सेस मिलता है

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें