Bank Holiday 2024: फरवरी में 29 में से 11 दिन बंद रहेंगे बैंक, देखे फरवरी की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
Bank Holidays In February 2024: गुरुवार से नए महीने की शुरुआत हो रही है। ऐसे में यदि आप भी बैंक या कैश के लेन-देन से संबंधित कोई काम फरवरी में करना चाहते हैं तो इसके लिए अभी से प्लानिंग कर लीजिए। जी हां क्योंकि इस बार लीप ईयर (Leep Year 2024) के फरवरी माह के 29 दिनों में से 11 दिन बैंकों में ताले लटकेंगे। हालांकि इस दौरान आनलाइन ट्रांजेक्शन जारी रहेगा।
RBI ने जारी की लिस्ट
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने साल 2024 के लिए बैंकों के छुट्टियों (Bank Holidays 2024) की लिस्ट जारी कर दी हैं। इसके अनुसार फरवरी में इस बार छुट्टियों की भरमार रहेगी। RBI ने नेशनल स्तर पर बैंक हॉलिडे की लिस्ट जारी की है। इसमें अलग-अलग राज्यों में होने वाले कई त्योहारों की छुट्टियों के अलावा शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं. जानकारी के अनुसार फरवरी महीने के 29 दिनों में से कुल 11 दिन बैंक बंद (Bank Closed) रहने वाले हैं। इस दौरान आप बैंकिंग से जुड़ा कोई काम नहीं कर पाएंगे. हालांकि आनलाइन लेनदेन जारी रहेगा।
फरवरी में बैंकों की कुल छुट्टियों की लिस्ट
हर महीने के साप्ताहिक अवकाशों के अलावा फरवरी में सरस्वती पूजा यानी बसंत पंचमी, छत्रपति शिवाजी जयंती के साथ—साथ अलग-अलग त्योहारों के मौके पर भारत में राज्य स्तर पर अपने अनुसार छुट्टियां रहेंगी।
फरवरी 2024 में बैंकों की साप्ताहिक छुट्टियों की लिस्ट (Bank Holiday Feb 2024)
4 फरवरी 2024: महीने का पहला रविवार
10 फरवरी 2024: महीने का दूसरा शनिवार
11 फरवरी 2024: महीने का दूसरा रविवार
18 फरवरी 2024: महीने का तीसरा रविवार
24 फरवरी 2024: महीने के चौथा शनिवार
25 फरवरी 2024: महीने के चौथा रविवार
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।