📅 Tuesday, 29 September 2026 | 09:41 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,930 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,200 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

आचार्य चाणक्य अनुसार जीवन में कभी अमीरी नहीं देख पाते हैं यह 3 तरह के लोग, हर समय रहते हैं गरीब

📅 27 November 2023, 07:40 PM • ✍️ Pushplata • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आचार्य चाणक्य अनुसार जीवन में कभी अमीरी नहीं देख पाते हैं यह 3 तरह के लोग, हर समय रहते हैं गरीब
आचार्य चाणक्य अनुसार जीवन में कभी अमीरी नहीं देख पाते हैं यह 3 तरह के लोग, हर समय रहते हैं गरीब

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों से प्राचीन काल से ही विख्यात हैं। इसके साथ हीउनकी नीतियों को अभी भी महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि जो जातक आचार्य चाणक्य की नीतियों को अपनाता है। वह जीवन में कभी भी धोखा नहीं खाता है। ऐसा कहा जाता है कि उनकी नीतियां अभी तक कोई गलत साबित नहीं हुई है। इसी कारणवश लोग उनकी नीतियों की आज भी फॉलो करते हैं।

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अगर आप भी अपनी जिंदगी में सफलता पाना चाहते हैं, तो नीचे बताए गए कुछ नीतियों को ले सकते हैं। तो आइए जीवन में सफल होने के लिए आचार्य चाणक्य के नीतियों को जानते हैं।

आलस का त्याग

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जिस व्यक्ति के अंदर आलस होता है। वह व्यक्ति जीवन में कभी भी सफल नहीं हो पाता है और न ही आगे बढ़ पाता है। कहा जाता है कि जिन लोगों के अंदर आलस होता उनके पास मां लक्ष्मी भूलकर भी नहीं आती हैं। जिसके कारण घर में दरिद्रता आने लगती है। आचार्य चाणक्य के अनुसार, यदि मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं, तो अपने जीवन से आलस का परित्याग कर देना चाहिए। तभी जीवन में सफलता हासिल कर सकते हैं।

कंजूस व्यक्ति

आचार्य चाणक्य के अनुसार, जो जातक किसी व्यक्ति की मदद नहीं करता है और दान-पुण्य करने में कंजूसी करता है। ऐसे व्यक्ति जीवन भर आर्थिक तंगी का सामना करते हैं। साथ ही ऐसे लोगों के पास हमेशा धन की कमी होती है। आचार्य चाणक्य कहते हैं कि यदि जो जातक दान-पुण्य करता है, उसे धनकी प्राप्ति होती है। साथ ही, भगवान प्रसन्न होते हैं।

हर समय पैसे बर्बाद करना

आचार्य चाणक्य नीति के अनुसार, जो व्यक्ति हर समय बेफिजूल के खर्च करता है। अर्थात अपने बुरे समय के लिए पैसे बचाकर नहीं रखता है। ऐसे में व्यक्ति का जीवन तंगहाल हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है। चाणक्य कहते हैं कि ऐसे व्यक्ति को पैसे की कदर करनी चाहिए। साथ ही बुरे दिन के लिए पैसे संभालकर रखना चाहिए। फिजूल के खर्च नहीं करने चाहिए।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें