📅 Tuesday, 29 September 2026 | 07:47 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,620 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 20°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

अबोहर : किसानों के पैसे छीनकर फरार होने वाला चोर काबू

📅 02 May 2024, 12:51 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
अबोहर : किसानों के पैसे छीनकर फरार होने वाला चोर काबू
अबोहर : किसानों के पैसे छीनकर फरार होने वाला चोर काबू

अबोहर. (शर्मा/सोनू/लोकेश शर्मा)

फिरोजपुर के डीआईजी रणजीत सिंह, फाजिल्का के एसएसपी डॉ. प्रज्ञा जैन के दिशा निर्देशों पर एसपी आप्रेशनल करणवीर सिंह, एसपी हैडक्वाटर रमनीश कुमार चौधरी, एसपीडी प्रदीप संधू, डीएसपी अरूण मुंडन, डीएसपी बल्लुआना देहाती सुखविंद्र सिंह बराड़ द्वारा जिले को नशामुक्त करने तथा असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत उनके दिशा निर्देशों का पालन करते हुए नगर थाना के प्रभारी नवप्रीत सिंह, एडीशनल एसएचओ रणजीत सिंह, एएसआई कुलविंद्र सिंह व अन्य पुलिस पार्टी ने किसानों के पैसे छीनकर फरार होने वाले सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल वासी निहालखेड़ा केा काबू करने में सफलता हासिल की है।

आरोपी को न्यायाधीश सतीश कुमार शर्मा की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। जानकारी अनुसार रणजीत राम पुत्र सुरजा राम वासी गोबिंदगढ़ के बयानों पर उसका पर्स छीनकर फरार होन के मामले में मुकदमा नं. 78, 30.1.24, भांदस की धारा 379 के तहत सुनील कुमार पुत्र मोहन लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पुलिस ने उसे काबू कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें