📅 Saturday, 10 October 2026 | 12:42 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.30 ▲ +879.10 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.40 ▲ +288.60 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 32°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

मशहूर कुल्हड़ पिज्जा दंपति के साथ हो गया नया कांड

📅 09 July 2024, 01:10 AM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मशहूर कुल्हड़ पिज्जा दंपति के साथ हो गया नया कांड
मशहूर कुल्हड़ पिज्जा दंपति के साथ हो गया नया कांड

जालंधर. पंजाब के जालंधर के मशहूर कुल्हड़ पिज्जा (Kulhad Pizza Couple) दंपति की कार पर अज्ञात हमलावरों ने हमला कर दिया। दंपति की कार के शीशे पर पत्थर फेंककर तोड़ दिया गया और कार पर कई बार लात मारी गई और डेंट लगा दिए गए। यह घटना  जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के उजाला नगर में हुई।

कुल्हड़ पिज्जा दंपति के नाम से मशहूर सहज अरोड़ा ने अपने फेसबुक अकाउंट पर उक्त घटना की जानकारी साझा की है। सहज ने लाइव होकर कहा कि अगर किसी की हमसे कोई दुश्मनी है तो समझ में आता है, लेकिन क्या कार से किसी की दुश्मनी थी। सहज ने कहा- मेरी कार का शीशा तोड़कर उसे क्षतिग्रस्त कर दिया गया।

पहले ईंट मारकर ड्राइवर साइड का शीशा तोड़ा गया और फिर लात मारकर कार पर डेंट लगा दिए गए। बिना किसी वजह के मेरी गाड़ी को निशाना बनाया गया। गली में और भी गाड़ियां खड़ी थीं, लेकिन सिर्फ मेरी कार को नुकसान पहुंचाया गया। सहज ने कहा- मैंने दो दिन पहले ही कार की मरम्मत करवाई थी।

मिली जानकारी के अनुसार घटना स्थल के आसपास कोई सीसीटीवी नहीं लगा था। जिसके चलते आरोपी वहां से वारदात के बाद फरार हो गए थे। घटना की सूचना कुल्हड़ पिज्जा कपल द्वारा पुलिस कंट्रोल रूम में दी गई थी। सिटी पुलिस ने मामले में सहज के बयान दर्ज किए हैं। घटना स्थिल से थोड़ी दूर तक के सीसीटीवी चेक किए जा रहे हैं। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें