📅 Tuesday, 29 September 2026 | 01:01 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,469.74 ▼ -1,425.96 (-1.93%) • निफ्टी 50: 22,691.15 ▼ -449.35 (-1.94%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,460 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,500 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

YouTube में आज से होने जा रहा बहुत बड़ा बदलाव, करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा असर

📅 12 November 2021, 07:26 PM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
YouTube में आज से होने जा रहा बहुत बड़ा बदलाव, करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा असर
YouTube में आज से होने जा रहा बहुत बड़ा बदलाव, करोड़ों यूजर्स पर पड़ेगा असर

यूट्यूब आज से अपने प्लेटफॉर्म पर सबसे बड़ा बदलाव करने जा रहा है। YouTube पर आज से आपको डिस्लाइक की संख्या नहीं दिखेगी। ऐसे में किसी वीडियो को डिस्लाइक करने का कोई मतलब नहीं रह जाएगा, हालांकि YouTube के इस फैसले का एक नुकसान यह भी है कि लोग किसी वीडियो पर अपनी अपनी नाराजगी भी व्यक्त नहीं कर पाएंगे। सीधे शब्दों में कहें तो वास्तविक फीडबैक अब नहीं मिल पाएगा।

यह भी पढ़े : Mutual Funds : आप सिर्फ 14,500 रुपए निवेश करके कमा सकते है 23 करोड़ रुपए का मुनाफा, जानिए कैसे?

अपने इस फैसले पर यूट्यूब का कहना है कि इससे हैरेसमेंट में कमी आएगी, क्योंकि कई बार लोग पूर्वाग्रह से ग्रसित होकर भी किसी वीडियो को डिस्लाइक करते हैं। थोक में किसी वीडियो पर मिलने वाले लाइक्स को यूट्यूब डिस्लाइक अटैक (dislike attacks) कहता है।यूट्यूब ने अपने एक बयान में कहा है कि डिस्लाइक की संख्या अब सार्वजनिक तौर पर नहीं दिखेगी, हालांकि यूजर्स डिस्लाइक के बटन पर क्लिक करके अभी भी किसी वीडियो को डिस्लाइक कर सकेंगे। कंपनी के इस फैसले के बाद भी क्रिएटर यूट्यूब स्टूडियो में डिस्लाइक की संख्या को देख सकेंगे।

यह भी पढ़े : Investment Trick : जानिए ऐसी ट्रिक जो आपको 15 साल में बना देगी 5 करोड़ का मालिक!

YouTube इसकी टेस्टिंग लंबे समय से कर रहा था और इसे लाइव किया जा रहा है। कई बार क्लिकबेट के तौर पर भी डिस्लाइक का इस्तेमाल होता है। YouTube का कहना है कि छोटे क्रिएटर्स को डिस्लाइक काउंट सार्वजनिक होने से दिक्कत होती है। कई बार बड़े क्रिएटर्स इनके वीडियो को भारी संख्या में डिस्लाइक करते हैं यानी डिस्लाइक अटैक करते हैं।

इससे पहले इंस्टाग्राम ने इसी तरह की समस्या से परेशान होकर लाइक काउंट को हाइ़ड किया था। इंस्टाग्राम का भी कहना था कि लोग डिस्लाइक के जरिए लोगों को निशाना बनाते हैं। कई बार बूलिंग से परेशान होकर लोगों की मानसिक परेशानी बढ़ जाती है। ऐसे में डिस्लाइक काउंट को हटा देना ही उचित है।

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें