📅 Wednesday, 21 October 2026 | 04:31 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 73,852.90 ▼ -876.40 (-1.17%) • निफ्टी 50: 22,888.95 ▼ -257.25 (-1.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹145,340 • 🥈 चांदी (1kg): ₹215,100 • ☀️ उज्जैन: 22°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में मौत, जांच में जुटी पुलिस

📅 17 August 2022, 11:02 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में मौत, जांच में जुटी पुलिस
एक ही परिवार के 6 लोगों की घर में मौत, जांच में जुटी पुलिस

Jammu Kashmir : जम्मू-कश्मीर के जम्मू में 6 लोग एक घर में मौत हो गई है. मामला जम्मू के सिरदा लाके का है जहां पर एक ही परिवार के 6 लोग घर में मृत पाए गए हैं. इस बात की जानकारी जम्मू-कश्मीर पुलिस ने दी है. ये खबर आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. हालांकि अभी ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इन लोगों की मौत कैसे हुई है. फिलहाल जम्मू-कश्मीर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

मौके पर मृत पाए गए लोगों में दो पुरुष और 4 महिलाएं हैं. सभी शवों को पोस्टमॉर्टम और पहचान के लिए भेज दिया गया है. सूत्रों का कहना है कि इनके शरीर पर गोली का कोई निशान नहीं है. मौत की असली वजह तलाशी जा रही है. जानकारी के मुताबिक दो शव एक घर में जबकि चार शव दूसरे घर में पाए गए हैं.

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान सकीना बेगम, उसकी दो बेटियां नसीमा अख्तर और रूबीना बानो, बेटा जफर सलीम और दो रिश्तेदार नूर उल हबीब और सजाद अहमद के तौर पर हुई है. शवों को परिवारों के सिदरा स्थित घर से बरामद किया गया. उनको सरकारी मेडिकल कॉलेज में शिफ्ट किया गया है.

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें