📅 Thursday, 05 November 2026 | 02:18 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 79,388.74 ▲ +2,470.84 (+3.21%) • निफ्टी 50: 24,550.30 ▲ +739.50 (+3.11%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,390 • 🥈 चांदी (1kg): ₹193,900 • ☀️ उज्जैन: 30°C (साफ आसमान)
अन्य ख़बरे

जहर देकर मारे 18 कुत्ते : एक चौकाने वाला मामला सामने आया

📅 18 October 2022, 01:32 AM • ✍️ Paliwalwani • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
जहर देकर मारे 18 कुत्ते :  एक चौकाने वाला मामला सामने आया
जहर देकर मारे 18 कुत्ते : एक चौकाने वाला मामला सामने आया

आंध्र प्रदेश : एलुरू जिले से एक चौकाने वाला मामला सामने आया है. जी दरअसल यहाँ एक साथ 18 कुत्तों की मौत हो गई है और इस घटना के बाद से यहाँ बवाल मच गया है. दरअसल इस मामले में यह सामने आया है कि इन कुत्तों को जहर देकर मारा गया है. जी हाँ और इसके बाद पुलिस ने आरोपी के वीरबाबू के खिलाफ मामला दर्ज किया है. इस मामले में पुलिस ने बताया वीरबाबू ने पूछताछ के दौरान बताया कि उसे ऐसा करने का आदेश मिला था.

इस दौरान जब उससे इस आदेश के बारे में पूछा गया तो उसने बताया कि चेबरोल गांव के सरपंच और सचिव ने उसे आदेश दिया था कि जहरीला इंजेक्शन देकर इन कुत्तों को मार डालो. दूसरी तरफ एक साथ बड़ी संख्या में कुत्तों की मौत के बाद डॉग लवर्स संगठनों ने ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ त्वरित व कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

आपको बता दें कि इसी तरह साल की शुरुआत में तेलंगाना में भी ऐसा ही मामला सामने आया था. दरअसल यहां 100 आवारा कुत्तों की मौत हो गई थी और इनका शव एक गड्ढे में पड़ा मिला था. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. वीडियो के वायरल होने के बाद काफी बवाल मचा था और इस मामले को लेकर लोगों ने खूब चर्चाएं भी की थी.

फोटो सोशल मीडिया

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें