📅 Sunday, 22 November 2026 | 01:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 83,919.71 ▲ +1,887.91 (+2.30%) • निफ्टी 50: 25,800.60 ▲ +572.70 (+2.27%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹120,560 • 🥈 चांदी (1kg): ₹148,600 • ☀️ उज्जैन: 26°C (साफ आसमान)
महाराष्ट्र

भैंस के दूध के दाम 6 और गाय के 4 रुपये बढ़े, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला? : आम आदमी की जेब पर फिर मार ..!

📅 22 November 2026, 12:45 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भैंस के दूध के दाम 6 और गाय के 4 रुपये बढ़े, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला? : आम आदमी की जेब पर फिर मार ..!
भैंस के दूध के दाम 6 और गाय के 4 रुपये बढ़े, जानें अचानक क्यों लिया ये फैसला? : आम आदमी की जेब पर फिर मार ..!

महाराष्ट्र. Milk Pirce Hike: दूध की बढ़ती कीमतों ने एक बार फिर आम लोगों के घरेलू बजट पर असल डालना शुरू कर दिया है। दरअसल, महाराष्ट्र में दूध खरीदने वाले ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा रुपये खर्च करने होंगे। कोल्हापुर जिला सरकारी दुग्ध उत्पादक संघ यानी गोकुल डेयरी ने गाय और भैंस के दूध की बिक्री कीमतों में बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। इसके तहत भैंस के दूध पर 6 रुपये और गाय के दूध पर 4 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। नई दरें 21 नवंबर 2026 से लागू हो चुकी हैं। यह फैसला गोकुल के सप्लाई क्षेत्र में लागू होगा। ऐसे इन इलाकों में रहने वाले ग्राहकों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

भैंस का दूध 6 और गाय का 4 रुपये महंगा

गोकुल डेयरी की नई दरों के बाद अब ग्राहकों को दूध खरीदने के लिए ज्यादा रकम चुकानी होगी। भैंस के दूध की कीमत में सबसे ज्यादा 6 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है। वहीं गाय का दूध 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ है। इसका असर रोजाना दूध खरीदने वाले परिवारों के मासिक खर्च पर भी पड़ेगा। उदाहरण के तौर पर, जो परिवार प्रतिदिन 1 लीटर भैंस का दूध खरीदता है, उसे हर महीने करीब 180 रुपये अतिरिक्त खर्च करने होंगे। इसी तरह 1 लीटर गाय का दूध लेने वाले परिवार का मासिक खर्च लगभग 120 रुपये बढ़ जाएगा।

दूध उत्पादकों को भी मिलेगा बढ़ा हुआ पैसा

डेयरी ने केवल ग्राहकों के लिए ही कीमतें नहीं बढ़ाई हैं, बल्कि किसानों से दूध खरीदने की दर में भी इजाफा किया है। अब भैंस का दूध देने वाले पशुपालकों को प्रति लीटर 3 रुपये और गाय का दूध देने वाले किसानों को 2 रुपये अतिरिक्त मिलेंगे। गोकुल के चेयरमैन के अनुसार, सूखे की स्थिति और पशुपालकों की आर्थिक परेशानियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड के सभी 25 निदेशकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई है। नई कीमतें करीब 131 दिनों यानी मार्च 2027 तक लागू रहेंगी।

बढ़ी कीमतों के बावजूद क्यों नाराज हैं किसान?

दूध की खरीद कीमत बढ़ने के बावजूद कई पशुपालक इस फैसले से खुश नहीं हैं। उनका कहना है कि पशुओं के चारे, दवाइयों और रखरखाव का खर्च लगातार बढ़ रहा है। एक किसान के मुताबिक, पशु आहार के एक बोरे की कीमत 2,100 से 2,200 रुपये तक पहुंच गई है। बड़े डेयरी फार्म में रोजाना तीन से चार बोरे चारे की जरूरत पड़ती है। ऐसे में दूध के खरीद भाव में केवल 2 से 3 रुपये की बढ़ोतरी से उनकी लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। किसानों की मांग है कि दूध का खरीद मूल्य उनकी वास्तविक लागत को ध्यान में रखकर तय किया जाए, ताकि उन्हें भी कारोबार में उचित मुनाफा मिल सके।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp WhatsApp चैनल