📅 Tuesday, 15 September 2026 | 12:26 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,714.80 ▼ -66.96 (-0.09%) निफ्टी 50: 23,326.80 ▼ -71.30 (-0.30%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹153,600 🥈 चांदी (1kg): ₹238,300 🌧️ उज्जैन: 29°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
महाराष्ट्र

कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन : महाराष्ट्र में 91 मामले आए सामने

📅 13 May 2024, 01:18 AM ✍️ paliwalwani ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन : महाराष्ट्र में 91 मामले आए सामने
कोरोना के नए वेरिएंट ने बढ़ाई टेंशन : महाराष्ट्र में 91 मामले आए सामने

महाराष्ट्र. कोरोना महामारी अभी खत्म नहीं हुई है. दुनिया के कई देशों में कोरोना के ओमिक्रॉन सबवेरिएंट KP.2 के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं. देश की बात करें तो महाराष्ट्र में भी सबवेरिएंट KP.2 के चले कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महाराष्ट्र में ओमिक्रॉन के सबवेरिएंट KP.2 के 91 मामलों की पहचान हुई है.

कोविड का KP.2 सबवेरिएंट महाराष्ट्र में JN.1 वैरिएंट से आगे निकल गया है. कई देशों में इसके चलते कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक KP.2 सबवेरिएंट के पुणे में 51 मामले और ठाणे में 20 मामले दर्ज किए गए हैं. KP.2 सबवेरिएंट की पहली बार जनवरी में विश्व स्तर पर पहचान हुई थी. वर्तमान में KP.2 अमेरिका में प्रमुख वेरिएंट है. महाराष्ट्र में भी KP.2 के मामलों की पहचान पहली बार जनवरी में हुई थी.

मार्च और अप्रैल में तेजी से बढ़े मामले

मार्च और अप्रैल तक कोरोना का यह वेरिएंट महाराष्ट्र में कोरोना के मामलों में तेजी से उछाल ला चुका है. राहत की बात यह है कि कोरोना के इस वेरिएंट के गंभीर मामले में अभी तक सामने नहीं आए हैं. हल्के लक्षण के साथ लोगों को अस्पताल में भर्ती नहीं होना पड़ रहा है. एक्सपर्ट्स की मानें तो इस गर्मी में इस वेरिएंट के चलते कोविड मामलों में थोड़ी वृद्धि होगी.

अमेरिका में 28% कोविड के मामले KP.2 वेरिएंट के

अमेरिका में 28% कोविड के मामले KP.2 वेरिएंट के हैं, जो अप्रैल के मध्य में केवल 6% था. जिससे स्पष्ट है कि यह कोरोना के नए मामलों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी के लिए जिम्मेदार है. इसने JN.1 संस्करण को पीछे छोड़ दिया, जो सर्दियों में कोरोना मामलों के लिए जिम्मेदार था. बता दें कि 2020 के बाद से अमेरिका में हर गर्मियों में कोविड के मामले बढ़े हैं. अगर KP.2 का प्रसार जारी रहा, तो यह पैटर्न दोहरा सकता है.

 

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें