📅 Friday, 02 October 2026 | 05:00 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 71,909.70 ▼ -570.60 (-0.79%) • निफ्टी 50: 22,421.95 ▼ -198.45 (-0.88%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,220 • 🥈 चांदी (1kg): ₹231,000 • ☀️ उज्जैन: 31°C (साफ आसमान)
मध्य प्रदेश

खबर पर नजर : लॉकडाउन का जनता कर रही है पालन

📅 09 April 2020, 12:01 AM • ✍️ कृष्णा गुप्ता खंडवा एवं शैलेन्द्र श्� • ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
खबर पर नजर : लॉकडाउन का जनता कर रही है पालन
खबर पर नजर : लॉकडाउन का जनता कर रही है पालन

खंडवा। (कृष्णा गुप्ता खंडवा एवं शैलेन्द्र श्रीमाल इंदौर की रिपोर्ट) बीड़-जिले में लॉकडाउन का असर व्यापक रूप से दिखने लगा है। इसी तरह जिले के ग्राम बीड़ में जनता सम्मान के साथ लॉकडाउन का पालन कर रही है। पुलिस प्रशासन जहां इसके अनुपालन को लेकर मुस्तैद दिख रहा है वही आम आवाम में भी लॉकडाउन को लेकर जागरूकता साफ दिखने लगी है। लोग अनावश्यक रूप से घरों से निकलने के बजाए लॉकडाउन का अनुपालन करना ही बेहतर समझ रहे है। शुरुआती दिनों में इसके अनुपालन को लेकर लोगों में इच्छाशक्ति की कमी नजर आ रही थी। लेकिन इधर लोग जागरूक नजर आ रहे हैं। चौक चौराहे पर कुछ युवा जमा भी हो रहे हैं लेकिन पुलिस के जवान को देखते ही वे लोग घरों में चले जा रहे हैं तथा बेवजह घर से निकलने वाले लोगों को पुलिस का सामना भी करना पड़ रहा है। अधिकारियों का साफ कहना है कि लॉकडाउन के अनुपालन से ही कोरोना वायरस के संक्रमण को समाप्त किया जा सकता है। लोग जागरूता से इसका पालन स्वेच्छा से करे। आवश्यक सामानों की खरीददारी के दौरान शारीरिक दूरी बनाए रखे। राशन, दूध, साग सब्जी तथा दवाओं की दुकानों को छोड़ अन्य सभी दुकानें पूरे दिन बंद रहती है, आपको बता दें इस संकट की घड़ी में गरीब मजदूरों के लिए आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो रही है। इस स्थिति में कई सामाजिक संगठन आगे आए हैं और लोगों को भोजन राशन फल सैनिटाइजर मास्क आदि जरूरी सामग्रियां निशुल्क वितरित कर रहे हैं। इसी तारतम्य समाजसेवी श्री उत्तम सिंह पाल ने अन्न दान कर मानवता की मिसाल पेश की उन्होंने खंडवा जिले के ग्राम कोडिया खेड़ा में जरूरतमंद परिवारों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए उन्होंने अपने स्वयं के खर्च से जरूरतमंद और बेसहारा परिवारों को प्रति परिवार 5 किलो अन्न दान कर मुहिम की शुरुआत की है। उन्होंने हमारे संवाददाता कृष्णा गुप्ता से चर्चा करते हुए बताया कि इस महामारी के समय में मैं आम जनता के साथ हूं और मेरे दरवाजे हमेशा जरूरतमंदों के लिए हमेशा खुले हैं। 

खबर पर नजर : लॉकडाउन का जनता कर रही है पालन

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-Sunil Paliwal-Anil Bagora...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...     

09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें