मध्य प्रदेश

नानी बाई रो मायरो की कथा 19 से नीमच शहर में होगी - श्री जसराज मेहता

Rajesh Joshi, Raju Nagda Kanhakheda ... ✍️
नानी बाई रो मायरो की कथा 19 से नीमच शहर में होगी - श्री जसराज मेहता
नानी बाई रो मायरो की कथा 19 से नीमच शहर में होगी - श्री जसराज मेहता

? माँ का बेटी के प्रति इजहार है नरसी मेहता - पंडित शुभम दुबे
? 19 से 21 सितंबर 2018 तक कथा का श्रवण जरूर सुने

नीमच। सामाजिक संस्था शिवाशीष द्वारा नानी बाई रो मायरो का आयोजन 19 से 21 सितंबर 18 तक माहेश्वरी भवन नीमच में होगा। भागवताचार्य पं. शुभम दुबे कथा वाचन करेंगे। शिवाशिष संस्था प्रमुख एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता व सचिव राजू नागदा ने पालीवाल वाणी को बताया कि नानी बाई रो मायरो कथा आयोजन को लेकर तैयारियां प्रारंभ कर दी है। बडी अद्भुत बात है। भक्ति के वशीभूत होकर भगवान किस प्रकार अपने भक्त के लिए चले आते हैं नरसी मेहता इसका प्रमाण है। मायरे का मर्मज्ञ कथा के श्रवण में है। पूरे आयोजन में भक्ति का अविरल प्रभाव बहता है जिससे हर कोई द्रवित हो उठता है। भक्त के कारण भगवान कितना छोटा या नानो हो जाता है यह आयोजन का सार है। तीन दिवसीय आयोजन में नीमच नगर के भक्तिमय श्रद्वालु दिनांक 19 से 21 सितंबर 2018 तक कथा का श्रवण जरूर सुने। बहुत कम अवसर आता है जब अंतिम दिन जलझूलनी एकादशी पर्व है। गणपति स्थापना से आयोजन की तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है। इसमें सभी धार्मिक, विद्धजनों का सहयोग नियमित रूप से मिल रहा है।

▪ नानी बाई रो मायरो को सुनने का अदभूत एहसास होगा

शिवाशिष संस्था प्रमुख एवं मेनारिया ब्राह्मण समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जसराज मेहता ने कही। श्री जसराज मेहता माहेश्वरी भवन में आज गुरूवार को पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बताया कि भागवताचार्य पंडित शुभम दुबे के मुखारबिंद से नानी बाई रो मायरो को सुनने का अदभूत एहसास होगा। नगर में नरसी मेहता की कथा अपनी अमिट छाप छोडेगी। तीन दिवसीय आयोजन 19 से प्रारंभ हो रहा है। उन्होंने कहा कि नरसी मेहता जैसा भक्त अपनी बहन के यहां भात लेकर जाता है तो भगवान पर उसकी अटूट श्रद्धा किस प्रकार से बरसती है यह पंडित श्री शुभम दुबे द्वारा दी जाने वाली प्रस्तुति में दिखाई देगा। सुमधुर कर्णप्रिय वाणी मायरे का मर्मज्ञ अंतरतम में पहुंचाएगी।

▪ नरसी मेहता की कथा नीमच में नया सोपान लेकर आई

इस मौके पर उपस्थित पूर्व पार्षद ऋतु नागदा ने कहा कि शहर में लंबे समय बाद अनूठा धार्मिक आयोजन होने जा रहा है। नरसी मेहता की कथा नीमच नगर की जनता के लिए नया सोपान लेकर आई है। जिसमें भक्ति-भाव का अनुकुल प्रभाव का होगा।

▪ मायरा का अर्थ है मां से बेटी को मिलने वाला प्रसाद

पंडित श्री दुबे ने इस बाबत बताया कि आयोजन तीन दिवसीय है और तीनों दिन तिथि अनुसार कार्यक्रम है। कथा में किस प्रकार से नरसी मेहता अपने सांवरिया को बुलाते हैं यह विचारणीय बात रहेगी। पूरा आयेजन एक पावन दिव्य सत्संग होगा। मायरा का अर्थ है मां से बेटी को मिलने वाला प्रसाद। मां से संस्कार, ममता, प्यार मिलता ही है। पूरी कथा संबंधों को समझना सिखाती है। बाल्यकाल से नरसी मेहता की कथा करने वाले श्री दुबे ने बताया उन्होंने अभी तक सैकडों कथाएं की होगी। तीन दिन में नरसी मेहता के पूरे जीवन और भगवान का उनके प्रति समर्पण हर भक्त को नई राह दिखाएगा।

▪ भक्ति किस प्रकार और कहां जागृत होती है यह कथा में नजर

कार्यक्रम में मौजूद वरिष्ठ प्रेमसिंह परिहार ने कहा कि नगर में अध्यात्म की प्रवृत्ति है। भारतीय संस्कृति में भक्त और भगवान के बीच संबंध का बहत ही सुंदर समन्वय कई बार आता है, लेकिन नरसी मेहता की कथा उनमें विशिष्ठ है। धनाढय होने के भाव में भक्ति किस प्रकार और कहां जागृत होती है यह कथा में नजर आता है। भक्त के लिए किस प्रकार का चरित्र और साधना होना चाहिए यह भारतीय धर्म की अध्येयता है। यह साधना ही आगे चलकर भक्त को भगवान से मिला देती है। कार्यक्रम में भाजपा नेत्री रितु नागदा, हेमलता धाकड ने भी संबोधित किया। इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश भारद्वाज, मनोज मीणा, अजय कच्छावा, विनोद नागदा, कमलेश नागदा, लाला नागदा, राजेश जोशी, गोपाल पेंटर, बाबूलाल नागदा, रामबाबू नागदा, किशोर नागदा, रतनलाल नागदा, कार्यक्रम का संचालन पत्रकार राजू नागदा (कानाखेडा) ने किया।

पालीवाल वाणी समाचार पत्र ब्यूरो- Rajesh Joshi, Raju Nagda Kanhakheda ... ✍️
?Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
पालीवाल वाणी हर कदम... आपके साथ...
*एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...*

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
GOOGLE
Latest News
Trending News