शिवराज की बड़ी घोषणा : बिजली बिल होंगे माफ, डिफाल्टर किसानों का कर्जा भरेगी सरकार, किसानों और जनता को भी दी बड़ी राहत
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा में बड़ी घोषणा की है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब से विधायकों को मिलने वाली विधायक निधि को बढ़ा कर तीन करोड़ रूपए किया जाएगा। इसमें से 50 लाख रूपए स्वेच्छिक अनुदान के रहेंगे। बता दें कि इसके पहले विधायकों को 1 करोड़ 85 लाख रूपए विधायक निधि मिला करती थी।
बिजली बिल होंगे माफ
विधायक निधि बढ़ाने के साथ— साथ शिवराज ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए भी बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की है कि प्रदेश के 48 लाख बिजली उपभोक्ताओं के बिजली के बिल माफ किए जाएंगे। सरकार कोविड काल के दौरान के बिल माफ करने वाली है।
डिफाल्टर किसानों का कर्जा भरेगी सरकार
सीएम ने किसानों को लेकर भी घोषणा की है। दरअसल कर्ज माफी के चक्कर में कई किसानों ने अपना लोन चुकता नहीं किया था, जिसके चलते किसान डिफाल्टर हो गए थे। ऐसे ही डिफाल्टर किसानों के कर्ज का ब्याज सरकार भरने वाली है।
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
संबंधित खबरें
सभी देखें →
आम जनता को मिली मंहगाई की सौगात : अमूल के बाद सांची ने भी बढ़ाए दूध के दाम, ₹4 प्रति लीटर तक हुआ महंगा
लायन्स क्लब जावरा ने विधायक डॉ. पाण्डेय का जन्मदिन मनाया, द्वितीय डिस्ट्रिक्ट गवर्नर पद के लिए एम.जे.एफ. पवन मोदी के नाम पर सर्वसम्मति